April 2, 2024Ruchi Mehra

दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी, लाडली के वेलकम की तस्वीरें आई सामने

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में काम कर चुकी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी हैं। मोहिना दूसरी बार मां बन गई हैं।

Source: Mohena Kumari Become Mother

'रीवा की राजकुमारी' ने नन्ही परी को जन्म दिया है। परिवार ने उल्लास के साथ घर में बेटी का स्वागत किया।

Source: Mohena Kumari Become Mother

मोहिना के एक फैन पेज से नन्ही परी के स्वागत की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की गई है। इसमें वह बेटी के जन्म के बाद केक काटते नजर आ रहे हैं।

Source: Mohena Kumari Become Mother

वहीं वीडियो में उनके परिवार वाले नन्हीं परी का ढोल-नगाड़ों के साथ वेलकम करते दिख रहे हैं।

Source: Mohena Kumari Become Mother

मोहिना ने बीते दिनों ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थीं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में सुयश रावत से शादी की थी। दोनों ने शादी तीन साल बाद बेटे अयांश का वेलकम किया था।

Source: Mohena Kumari Become Mother

मोहिना को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसमें वह कीर्ति गोयनका सिंघानिया के किरदार में थी।

Source: Mohena Kumari Become Mother

बता दें कि मोहिना मध्य प्रदेश के राजघराने से संबंध रखती हैं। वह रीवा जिले की राजकुमारी हैं। मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं।

Source: Mohena Kumari Become Mother