March 19, 2024Sakshi Bansal

कृति खरबंदा ने शादी के बाद की पहली रसोई, पुलकित के घरवालों के लिए मीठे में क्या बनाया?

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार 15 मार्च को शादी रचा ली है। अब शादी के बाद एक्ट्रेस ने पहली रसोई बनाई।

Source: instagram

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च को आईटीसी मानेसर में सात फेरे लिए थे। तबसे कपल अपनी शादी के जश्न में डूबा हुआ है।

Source: instagram

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इस समय दिल्ली में एक्टर के घर पर हैं जहां एक्ट्रेस की पहली रसोई की रस्म की गई।

Source: instagram

नई नवेली दुल्हनिया शादी के बाद पहली रसोई में अपने ससुरालवालों के लिए खाने में कुछ मीठा बनाती है। कृति ने हलवा बनाया जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई।

Source: instagram

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। जहां दुल्हन ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, वहीं दूल्हे राजा मिंट ग्रीन शेरवानी में दिखाई दिए।

Source: instagram