April 3, 2024Ruchi Mehra

तापसी पन्नू से लेकर आलिया-यामी तक... इन बॉलीवुड हसीनाओं ने शादी में शुरू किया नया ट्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की शादी पर आखिरकार मुहर लग गई। तापसी ने बॉयफ्रेंड माथियास बो संग सात फेरे लिए। दोनों की शादी की पहली वीडियो भी सामने आ गई है।

Source: Taapsee Pannu Wedding

वीडियो में दुल्हन बनीं तापसी पन्नू को लाल संग के सूट और हैवी ज्वैलरी पहने नजर आईं। वह नाचते हुए स्टेज पर ब्राइडल एंट्री लेती हुई दिखीं।

Source: Taapsee Pannu Wedding

वैसे तापसी पन्नू बॉलीवुड की ऐसी पहली दुल्हन नहीं जिन्होंने अपनी शादी में लहंगे को डिच कर साड़ी या सूट जैसे आउटफिट को चुना हो। कई और हसीनाओं ने ऐसा कर एक नया ट्रेंड शुरू किया।

Source: Taapsee Pannu Wedding

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2022 में एक्टर रणबीर कपूर संग शादी रचाई थीं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बेज कलर की साड़ी कैरी की थी।

Source: Alia Bhatt Wedding look

यामी गौतम ने बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर के संग साल 2022 में सात फेरे लिए थे। शादी पर एक्ट्रेस पहाड़ी लुक में नजर आई थीं। उन्होंने इस खास दिन पर अपनी मां की 33 साल पुरानी साड़ी को पहनी थीं।

Source: Yami Gautam Wedding

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दीपिका ने कोंकणी शादी में जरी कांजीवरम साड़ी पहनी थीं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

Source: Ranveer-Deepika Wedding

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने साल 2021 में पत्रलेखा से शादी रचाई। पत्रलेखा ने सब्यासाची की रेड कलर की साड़ी पहनी थीं।

Source: Rajkumar Patralekha Wedding

एक्ट्रेस दीया मिर्चा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी की थीं। दीया अपने इस स्पेशल डे पर लाल रंग की खास साड़ी पहने नजर आई थीं। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक बहुत पसंद आया था।

Source: Dia Mirza Wedding Look