March 5, 2024Ritesh Kumar

यशस्वी साधेंगे एक तीर से दो निशाना! टूट सकता है कोहली-गावस्कर का विशाल रिकॉर्ड

टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 8 पारियों में 93.57 की औसत से 655 रन बनाए हैं।

Source: AP

भारत-इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में 45 रन बनाते ही यशस्वी जायसवाल इतिहास रच देंगे

Source: BCCI

यशस्वी जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। इससे पहले सिर्फ महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था।

Source: X/@BCCI

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे। इसके अलावा 1978 में भी उन्होंने 700 का आंकड़ा पार किया था।

Source: PTI

यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में एक तीर से दो निशाना साध सकते हैं। वो 45 रन बनाते ही 700 क्लब में शामिल हो जाएंगे साथ ही विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

Source: X- @BCCI