May 1, 2024

रोहित शर्मा अपने बर्थडे पर मुंबई इंडियंस को गजब 'धोखा' देते हैं, देखें ये अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 4 विकेट से हरा दिया। 30 अप्रैल को खेला गया ये मुकाबला रोहित शर्मा के लिए खास था।

Source: ipl

30 अप्रैल, 2024 को रोहित शर्मा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। उम्मीद थी की हिटमैन खास दिन पर एक स्पेशल पारी खेलेंगे, लेकिन फैंस को निराशा हाथ लगी। रोहित सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Source: IPL

रोहित शर्मा के आउट होते ही एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आया जिसे देखकर सब हैरान हो गए। इस आंकड़े को देख इतना जरूर कह सकते हैं कि हिटमैन अपने बर्थडे पर मुंबई इंडियंस को 'धोखा' देते हैं।

Source: IPL

दरअसल, आईपीएल में अपने जन्मदिन के दिन खेलते हुए रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शर्मनाक रहा है। अब तक 4 बार ये मौका आया है और चारों बार वो फेल हुए हैं।

Source: IPL

रोहित शर्मा ने अपने जन्मदिन पर खेले गए मैच में कभी ढाई का आंकड़ा क्रॉस नहीं किया है। उनका स्कोर रहा है 01, 02, 03 और 04

Source: IPL

अपने जन्मदिन पर आईपीएल में खेले गए चारों पारियों में रोहित शर्मा के लिए एक बात कॉमन है। उन्होंने इन सभी मैचों में 5 बॉल का सामना किया है।

Source: IPL