April 13, 2024Ritesh Kumar

IPL में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट, ऋषभ पंत की एंट्री

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में DC के कप्तान ऋषभ पंत ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की।

Source: ipl

ऋषभ पंत ने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने ये कारनामा किया। ऐसा करने वाले वो तीसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Source: ipl

ऋषभ पंत ने 26 साल और 191 दिनों में ये कारनामा किया है। लखनऊ के खिलाफ मैच में पंत ने 41 रनों की कीमती पारी खेली।

Source: ipl

ऋषभ पंत ने साल 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। वो शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

Source: IPL

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। RCB के स्टार ने 26 साल और 186 दिन में ये कारनामा किया था।

Source: BCCI

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पर हैं। गिल ने 24 साल और 215 दिनों में ये मुकाम हासिल की थी।

Source: IPL/BCCI

आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चौथे और CSK के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना 5वें स्थान पर हैं।

Source: IPL