March 22, 2024Shubhamvada Pandey

IPL 2024: धोनी नही अब ऋतुराज उछालेंगे सिक्का, सीएसके के चौथे कप्तान होंगे गायकवाड़

आईपीएल 2024 का ओपनिंग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

Source: IPLT20.com

आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 'कैप्टन कूल' ने कप्तानी पद से इस्तीफा देते हुए सीएसके का नया कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को नियुक्त किया।

Source: Social Media

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान 2008 से संभाली है। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने आईपीएल के 16 सीजन में कप्तानी की है।

Source: X/ CSK

धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई टीम की कप्तानी की है। आईपीएल के कुछ सीजन में धोनी की गैरमौजूदगी में सुरेश रैना ने चेन्नई की कमान संभाली थी। सुरेश रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की।

Source: X/ CSK

धोनी ने आईपीएल 2022 शुरु होने से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। तब फ्रेंचाइजी ने टीम की कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी थी। जडेजा ने कुल 8 मैचों में कप्तानी की थी।

Source: X/ CSK

IPL 2022 के दौरान सीएसके की स्थिति काफी खराब हो गई जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने धोनी को फिर से कप्तान बनाने का फैसला किया।

Source: Social Media

ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के चौथे कप्तान हैं। ऋतुराज को अभी तक किसी आईपीएल मैच के दौरान कप्तानी का अनुभव नही है।

Source: X/ CSK