April 19, 2024Shubhamvada Pandey

न ट्रेविस हेड, न सूर्या... IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने जड़ा सबसे कम बॉल पर अर्द्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने इस सीजन का सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों पर 50 रन बना दिए थे।

Source: IPLT20.com/ BCCI

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव भला कहां पीछे हटने वाले हैं। सूर्या ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 17 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी।

Source: IPLT20.com/ BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार परफॉर्मेंस दे रहे ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा किया।

Source: IPLT20.com/ BCCI

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 गेंदों पर 50 रन पूरे किए।

Source: IPLT20.com/ BCCI

सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड ने हाल ही में आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी के दौरान अपना अर्द्धशतक 20 गेंदों में ही पूरा कर लिया था।

Source: IPLT20.com/ BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया था।

Source: IPLT20.com/ BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया था।

Source: IPLT20.com/ BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्टार शिवम दुबे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 22 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

Source: IPLT20.com/ BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिनिशर दिनेश कार्तिक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 गेंदों मे अर्द्धशतक पूरा किया।

Source: IPLT20.com/ BCCI