अपडेटेड 20 February 2026 at 18:08 IST
VIDEO VIRAL: AI समिट में हंगामा करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर टूट पड़ी जनता, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; दुम दबाकर भागे
Topless Protest Video: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर PM मोदी के खिलाफ नारे लगाए। जिसके बाद वहां मौजूद जनता ने ही मौके पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लात-घूंसे बरसा दिए और बाहर कि तरफ खंदेड़ दिया। देखें कार्यकर्ताओं की पिटाई के वायरल वीडियो।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Youth Congress workers Beaten Up: मंडपम में चल रहे इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 के एग्जीबिशन हॉल में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के करीब 10 कार्यकर्ताओं ने अचानक टॉपलेस (TOPLESS) होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे और टी-शर्ट्स पर 'PM is Compromised' जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम कुछ देर के लिए प्रभावित भी हो गया। इसी बीच कई लोग आगे आए और कार्यकर्ताओं को सुनाया इसके बाद भी जब प्रोटेस्ट नहीं रोका गया तो मौके पर भिड़ ने ही कार्यकर्ताओं पर लात-घूंसे बरसा दिए। कुछ वीडियो सामने आए ही जिसमें धक्का-मुक्की देखी जा रही है।
जनता ने ऐसे सिखाया सबक
वायरल वीडियोज में दिख रहा है कि मौके पर मौजूद लोग प्रदर्शनकारियों से भिड़ गए, कुछ लोगों ने टी-शर्ट्स छीनने की कोशिश की जब नहीं माने तो लात मार मारकर भगाया गया। वीडियो में लोग घूंसे मारते दिख रहे है और धक्के मारते हुए प्रदर्शनकारियों को बाहर खंदेड़ रहे हैं। एक वीडियो में दावा किया गया कि कार्यकर्ताओं को बेल्ट से मारकर बाहर निकाला गया।
प्रदर्शनकारियों को 'देश विरोधी' कहकर भगाया
हालांकि कुछ ही देर में दिल्ली पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी कार्यकर्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से अंदर आए थे और उन्होंने स्वेटर के नीचे टी-शर्ट्स छिपाई थीं। बीजेपी ने इस प्रदर्शन को 'शर्मनाक' और 'ब्रेनलेस' बताया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राहुल गांधी की एक पुरानी फोटो प्रदर्शन के आयोजक के साथ वायरल हो रही है, जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह समिट AI के क्षेत्र में भारत की भूमिका पर फोकस कर रहा है जिसमें सुंदर पिचाई जैसे वैश्विक नेता शामिल हैं। ऐसे में यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को प्रभावित कर सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग कांग्रेस की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 20 February 2026 at 18:08 IST