रील की सनक! VIDEO बनाने के लिए महिला ने अपनी साड़ी में लगा दी आग, जलते पल्लू संग लगाती रही ठुमके, VIRAL

Viral Video: वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह रील बनाने के लिए एक महिला अपनी साड़ी में ही आग लगा लेती है। वे जलते पल्लू में डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो देख लोग भड़क उठे हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: आजकल रील बनाने के लिए किसी भी हद तक जाना लोगों को परेशानी में डाल रहा है। चंद व्यूज और लाइक्स के लिए वे अपनी जान से भी खेल जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें लोग वीडियो बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया, जिसमें रील बनाने के लिए एक महिला अपनी साड़ी में ही आग लगा देती है। वायरल वीडियो देख लोग हैरान रह गए।

वायरल वीडियो में एक महिला साड़ी के पल्लू में आग लगाकर डांस करती हुई दिख रही है। जलती लपटों के बीच मजे से थिरक रही है, जैसे मानो कुछ हुआ ही न हो। वीडियो में महिला की ये हरकत देख कई लोग दंग रह गए, तो कुछ भड़क भी उठे।

जलता रहा पल्लू, डांस करती रही महिला

वीडियो में सफेद साड़ी पहने एक महिला 'दीवानी मैं दीवानी...' गाने पर डांस करती दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महिला ने अपनी साड़ी के पल्लू में आग लगाई हुई है। जलते पल्लू संग ही महिला ठुमके लगाती नजर आ रही है। वीडियो कुछ ही सेकेंड में खत्म हो जाता है ये नजारा देख कई लोग हैरान रह गए। रील बनाने के लिए महिला ने जो किया, उससे केवल खुद ही नहीं दूसरी की जान को भी खतरे में डाला।  

तेजी से वायरल हो रहा है VIDEO

इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को more_fun_007 अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, "दिन पर दिन भारतीय क्रिएटर्स।" वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शंस भी आ रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "रील के चक्कर में रियल न हो जाए।" दूसरे यूजर ने कहा, "लाइक्स और व्यूज के लिए ऐसा कौन करता है।" एक और यूजर ने लिखा, "आजकल के रीलबाज अपना आपा ही खोते जा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: सीने तक पानी में बैलगाड़ी, उसपर मोटरसाइकिल और 5 लोग...,बिजनौर में उफनाई नदी पार करते वक्‍त हादसा; VIDEO देख हो जाएंगे सन्न
 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड