DLF मॉल नोएडा में घी और रिफाइंड चुराते पकड़ी गई महिला? वीडियो हो रहा VIRAL

नोएडा के मशहूर डीएलएफ मॉल से सामान चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पर मॉल के स्टोर से घी और रिफाइंड तेल चुराने का आरोप लगा है। महिला को सुरक्षाकर्मियों और मॉल स्टाफ ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक सुपरस्टोर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला पर स्टोर से देसी घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ा करीब 30 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सुरक्षाकर्मियों ने महिला को पकड़ा

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला अपना चेहरा छिपाकर स्टोर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है। इसी बीच मॉल की दो महिला सुरक्षाकर्मी उसे जबरन रोककर ले जाती नजर आती हैं। वीडियो की बैकग्राउंड आवाज में स्टोर का ही एक कर्मचारी महिला पर सामान चुराने का सीधा आरोप लगाता सुनाई दे रहा है।

महीने भर से चोरी का दावा

स्टॉफ का दावा था कि यह महिला पिछले एक महीने के दौरान कई बार स्टोर में आई और बिना भुगतान किए घी व तेल के डिब्बे ले गई। कर्मचारी का कहना था कि उसकी ये संदिग्ध गतिविधियां पहले भी सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो चुकी थीं। इसलिए जैसे ही महिला दोबारा स्टोर पहुंची, स्टाफ ने उसे तुरंत रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस जांच में निकला नया मोड़

मामला बढ़ने पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें कहानी पूरी तरह पलट गई। पुलिस पूछताछ और जांच में स्टोर का स्टाफ चोरी से जुड़ा कोई भी सीसीटीवी फुटेज पेश करने में पूरी तरह नाकाम रहा।

Advertisement

पेमेंट की पुष्टि से मामला हुआ साफ

पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके साथ आए युवक ने खरीदे गए सामान का भुगतान पहले ही कर दिया था। बाद में मॉल प्रबंधन ने भी महिला के दावे की पुष्टि करते हुए माना कि सामान के पैसे दिए जा चुके थे। बिना पुख्ता सबूत के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना अब मॉल स्टाफ के लिए गले की फांस बनता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें - DU Avasar 2026: डीयू में 7 अक्टूबर को लगेगा करियर मेला, 10 लाख से ज्यादा की नौकरी का मिलेगा अवसर; जानें टाइम, वैन्यू और डॉक्यूमेंट्स   
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड