अपडेटेड 12 November 2025 at 12:22 IST

Viral Video: कड़ाके की ठंड में नहाने का टेंशन गायब, इस शख्स ने निकाला देसी जुगाड़; आप भी कहेंगे- वाह

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स प्लास्टिक पहनकर नहा रहा है। ताकि ठंड न लगे। इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं क पा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
 Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सर्दी और नहाना... जब ये दो शब्द सुनते हैं, तो माथे पर एक अलग ही जोर पड़ता है। खासकर जब ठंड जब अपनी चरम पर हो रजाई से बाहर निकलना तो मानों लगता है कि किसी ने सजा दे दी हो। ऐसे में रोजाना नहाने का ख्याल आए तो पहले से टेंशन  शुरु हो जाती है।

हमारे देश में 'देसी जुगाड़' की तो कोई कमी नहीं है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया का सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही कमाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सर्दी में नहाने के इस सदियों पुराने 'टेंशन' को खत्म कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद, लोग इस शख्स की क्रिएटिविटी और 'देसी दिमाग' के फैन हो गए हैं। आपग भी इस लेख को विस्तार से पढ़ें।

शख्स के प्लास्टिक पहनकर नहाने का अनोखा अंदाज 

वायरल हो रहे इस छोटे से क्लिप में, एक शख्स कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़े आराम से नहाता हुआ नजर आ रहा है। इस शख्स ने ठंड से बचने के लिए जो तरकीब अपनाई है, वह सच में देखने लायक है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नहाने से पहले, युवक ने खुद को एक बड़ी सी पॉलीथीन या प्लास्टिक की शीट से पूरी तरह कवर कर लिया है, जो एक 'रेनकोट' जैसा लग रहा है। 

Advertisement

इस 'प्लास्टिक कोट' को पहनने के बाद, वह बाल्टी से पानी भरकर अपने ऊपर डालना शुरू करता है।

वीडियो देख लोगों की नहीं रुक रही है हंसी

वायरल इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक नहीं पाएंगे। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, मानो यह शख्स 'नहाने' की एक्टिंग कर रहा हो, लेकिन असल में, यह उस 'टेंशन' को दूर करने का एक शानदार तरीका है जो नहाने से पहले आती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Black Hair: तेल में मिलाएं ये 'जादुई' चीज, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा; हेयर डाई की नहीं पड़ेगी जरूरत 

यूजर्स ने बोला 'वाह क्या दिमाग लगाया है' 

यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। लोग इस शख्स की जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि  इस शख्स को रत्न अवॉर्ड मिलना चाहिए। वहीं किसी ने लिखा कि "नहाने का मन हो, पर ठंड से डर लगे... तब यही काम आएगा।"

यह वीडियो सिर्फ हंसाने का काम नहीं कर रहा, बल्कि यह साबित करता है कि भारतीयों के पास हर समस्या का एक 'देसी और सस्ता' समाधान होता है। कड़ाके की ठंड में नहाने से बचने के लिए कई लोग कई-कई दिनों तक नहीं नहाते, लेकिन इस शख्स ने प्लास्टिक की मदद से एक ऐसा रास्ता निकाला है।  

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 November 2025 at 12:22 IST