अपडेटेड 6 May 2025 at 11:23 IST
बिस्किट मिलेगा... जब अचानक लड़के ने की रोमांटिक बात, लड़की भी शर्माते हुए दे बैठी दिल! फिर हुआ कुछ ऐसा कि ताकती रह गई मुंह
इन दिनों वायरल हो रहा वीडियो एक लड़के और लड़की से जुड़ा है। क्लिप में एक लड़की के पास अचानक लड़का पहुंच जाता है। इसके बाद जो होता है वो लोटपोट कर देने वाला है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती है जिनमें से कुछ आपके दिमाग में घूमती रहती है। कुछ ऐसी भी मजेदार क्लिप्स होती हैं जिन्हें देख आपका दिन बन जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है जिसमें लड़के-लड़की की बात सुन पहले तो आप सोचेंगे कि काफी रोमांटिक सीन है। लेकिन, कुछ देर बाद जो आप देखेंगे उसे देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। ऐसा क्यों चलिए बताते हैं...
दरअसल, इन दिनों वायरल हो रहा वीडियो एक लड़के और लड़की से जुड़ा है। क्लिप में एक लड़की बिस्किट खा रही है। तभी अचानक एक लड़का उसके पास पहुंच जाता है। इसके बाद लड़का उससे बिस्किट मांगता है। चंद सेकंड सोच में पड़ने के बाद लड़की पूछती है कि क्या मैं आपको जानती हूं? इसके जवाब में लड़का कहता है कि नहीं। लेकिन मेरी मम्मी का कहना है कि कोई भी अच्छा काम करने से पहले कुछ मीठा खा लेना चाहिए।
लड़की शर्माते हुए थमाती है बिस्किट
इस दौरान बैकग्राउंड में आमिर खान की फिल्म 'गजनी' का म्यूजिक बजने लग जाता है। लड़के के ऐसा बोलने के बाद लड़की थोड़ा इतराने लगती है। इस पूरे सिनैरियों में पूरा माहौल रोमांटिक सा लगने लगता है। लड़की को देख ऐसा लग रहा है मानो वो सोच रही हो कि शायद लड़का उसे प्रपोज करने वाला है। इतने में लड़की अपने बिस्किट के पैकेट से बिस्किट निकालकर उसे शर्माते हुए थमा देती है। दोनों मुस्कुराते-मुस्कुराते बिस्किट खाते हैं।
चंद सेकंड में बदल जाता है पूरा सिनैरियो
वीडियो में आगे लड़की अपने बालों को कानों के पीछे करते हुए कहती है कि वैसे आप क्या अच्छा काम करने जा रहे हैं? लड़का कहता है कि मुझे आपका चेन चुराना है। इस पर लड़की हंसने लग जाती है। उसे लगता है कि लड़का उसे प्रपोज करने की कोशिश कर रहा है और वो नींद और चैन चुराने वाली बात कर रहा है। इसके बाद फिर बैकग्राउंड में 'कैसे मुझे तुम मिल गई' बोल के साथ गाना बजता है। और चंद सेकंड में यही पूरा माहौल बदल जाता है। रोमांटिक सा लग रहा सिनैरियों अलग ही मोड़ ले लेता है। लड़का अचानक लड़की के गले में हाथ डालता है और उसका चेन लेकर नौ दो ग्यारह हो लेता है। ये देख कुछ देर तो लड़की समझ ही नहीं पाती कि आखिर हुआ क्या है। फिर लड़की जब तक रिएक्ट करती है लड़का वहां से गायब हो चुका होता है। ये पूरा वीडियो देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
Advertisement
लोग बोले- ज्यादा मीठा हो गया
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- 'अंत का इंतजार कीजिए।' वीडियो का अंत सचमुच बड़ा ही मजेदार निकला। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। वहीं 6 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की भरमार है। एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, 'भूतनी का तूने गलत किया है। चैन की बात कर के चेन लेके भाग गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ज्यादा मीठा हो गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मन में लड्डू फूटा ही था कि सब गड़बड़ हो गया।' एक अन्य ने लिखा, 'भाई ने तो उसकी नींद-चेन दोनों चुरा ली।' वहीं बाकी यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।
यह भी पढ़ें: Viral Video: मेहंदी लगा के रखना... गाने पर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, अदाओं ने उड़ाए होश; एक्सप्रेशन ने जीता दिल
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 May 2025 at 11:23 IST