अपडेटेड 5 July 2023 at 14:47 IST

VIDEO: शादी के बाद फौजी पति को ड्यूटी पर जाते देख रो पड़ी पत्नी, कसके लगाया गले

Viral Video: जब एक महिला अपने फौजी पति को ड्यूटी पर जाते देखती है तो अपने आंसू काबू नहीं कर पाती। वह कसकर उसे गले लगा लेती है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video

image- instagram
Viral Video image- instagram | Image: self

Viral Video: एक फौजी की पत्नी होना आसान नहीं होता। लंबी जुदाई बर्दाश्त कर अपने हमसफर को सरहद पर लड़ने के लिए भेजती हैं। मजबूत जिगर वाली महिला ही ऐसा कर सकती है लेकिन अगर उनके फौजी पति सामने आ जाए तो मोम की तरह पिघल जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें फौजी पति को ड्यूटी पर जाते देख उसकी पत्नी रोने लगती है।

ये तीन बातें जान लीजिए- 

  • शादी के बाद ड्यूटी पर गया फौजी
  • पति को विदाई देते वक्त रोने लगी पत्नी
  • वायरल वीडियो लोगों को कर रहा भावुक

(फौजी पति को ड्यूटी पर जाते देख रोने लगी पत्नी, IMAGE- instagram)

जब फौजी पत्नी से लिपटकर रोने लगी पत्नी

Advertisement

इस वीडियो को खुद सैनिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। जवान का नाम सुबोध कुमार रे है जिन्होंने पत्नी से बिछड़ने का गम अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बयां किया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सैनिक का बुलावा आता है और वह परिवारवालों से आशीर्वाद लेकर जा रहा होता है। तभी उसकी पत्नी उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लेती है और उससे लिपट जाती है।

वीडियो देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। आगे दिख रहा है कि उसका पति हाथ छुड़ाकर जाना चाहता है लेकिन पत्नी है कि उसे छोड़ने को तैयार नहीं होती। पति-पत्नी के प्रेम को दर्शाता ये वीडियो अब वायरल हो गया है। लोग इसे देख भावुक हो रहे हैं।

Advertisement

‘ये होता है असली प्यार’

वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वे कमेंट कर दंपति के त्याग को सैल्यूट कर रहे हैं। सैनिक की जिंदगी आसान नहीं होती। उनके ऊपर भारत माता की सेवा का जुनून इस कदर सवार होता है कि कम उम्र में ही वे घरवार छोड़कर निकल पड़ते हैं। उनसे भी ज्यादा कठिन तपस्या उनके घरवाले करते हैं। जब मां अपने बेटे को सरहद पर जाने से पहले लाड़-दुलार कर भेजती है तो खुद उसे पता नहीं होता कि कब कैसी खबर आएगी। 

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro में अब कांवड़ियों का डांस वायरल, भोलेनाथ के गाने पर थिरका लड़कों का ग्रुप

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 July 2023 at 14:47 IST