अपडेटेड 25 October 2024 at 15:45 IST

कौन है ये लड़की, जिसे देख सब बोल रहे दिव्या भारती, 31 साल पहले हुआ निधन, क्या अब हुआ पुनर्जन्म?

अचानक दिव्या भारती का जिक्र क्यों हो रहा है? आखिर क्या है वजह? इसका कारण इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही एक लड़की है जो हूबहू एक्ट्रेस की तरह दिखती है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Viral/Social Media

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) ने 90 के दशक में खूब पॉपुलैरिटी बटोरीं। अपनी एक्टिंग और मासूम चेहरे के दम पर उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा था। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा उनकी हिट फिल्मों से लगाया जा सकता है। महज 19 की उम्र में 21 फिल्में कर वो बॉलीवुड (Bollywood) की टॉप एक्ट्रेसेस में भी शुमार हो गई थीं। खैर, आप सोच रहे होंगे कि अचानक दिव्या भारती का जिक्र क्यों हो रहा है? तो चलिए बताते हैं...

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर दिव्या भारती जैसी दिखने वाली लड़की वायरल (Viral Girl) हो रही है। उसे देखते ही दिव्या भारती के फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को याद करने लगे। वायरल हो रही लड़की दिखने में हूबहू दिव्या भारती जैसी ही है। यहां तक की उसके बाल भी दिवंगत एक्ट्रेस की तरह ही कर्ली है। लड़की की वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स कंफ्यूज हो रहे हैं।

कौन है हूबहू दिव्या भारती जैसी दिखने वाली लड़की?

इन दिनों 'वायरल गर्ल' के वीडियोज इंटरनेट (Internet) पर तेजी से सर्कुलेट हो रहे हैं। इस लड़की को जिसने भी देखा वह दिव्या भारती को याद करने के लिए मजबूर हो गया। लगभग हर वीडियो में लड़की के नैन-नक्श, एक्सप्रेशन और कर्ली बाल हर किसी को चौंका रहे हैं। 

वायरल हो रही लड़की का नाम निशा बताया जा रहा है। यह लड़की निशा ऑफिशियल नाम के इंस्टा हैंडल पर खासा एक्टिव रहती है और आए दिन वीडियोज शेयर करती रहती है। इस लड़की की एक वीडियो हाल ही में वायरल हुई जिसमें वो दिव्या भारती के पॉपुलर गाने 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गया...' (Saat Samundar Paar Mein Tere Piche Piche) पर लिपसिंक करती दिखी। लड़की की इस वीडियो को देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यूज भी मिल गए। इसके बाद दिव्या के फैंस इस क्लिप को धड़ल्ले से शेयर करने लगे। ऐसे में कमेंट सेक्शन में सवाल भी उठने लगा कि क्या दिव्या भारती का पुनर्जन्म हुआ है? या फिर ये लड़की दिव्या भारती की हमशक्ल है? इस तरह के तमाम सवालों से कमेंट सेक्शन भर गया। 

Advertisement

इंस्टाग्राम पर इस लड़की ने आर सिंह नाम से अपनी प्रोफाइल बना रखी है। साथ ही खुद को ब्लॉगर बताया है।

दिव्या भारती की कैसे हुई मौत?

बता दें कि दिव्या भारती ने महज 19 की उम्र में 21 फिल्में की थीं। इसी के साथ उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगीं। इसके अलावा उन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में शादी करके हर किसी को चौंका दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हादसे में 1993 में उनकी मौत (Divya Bharti Death) हो गई थी। हालांकि उनकी मौत को किसी ने मर्डर तो किसी ने सुसाइड बताया। ऐसे में आज भी उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: वही चेहरा, वही अदा... दिव्या भारती का हुआ पुर्नजन्म? वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, आपको भी लगेगा झटका!

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 October 2024 at 14:26 IST