VIDEO: 'धुरंधर' फिल्म पर PAK में एक तरफ विवाद, तो वहीं टाइटल ट्रैक शादियों में मचा रहा धूम, लड़कों ने किया डांस तो भारतीयों ने लिए मजे
Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तानी लड़कों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके डांस पर भारतीय मजे लेने से नहीं चूके।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: पाकिस्तान को केंद्र में रखकर बनी रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर' सिनेमाघरों लगी है और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। जहां एक ओर फिल्म की कहानी से बलूच में नाराजगी है, वहीं दूसरी तरफ इसका क्रेज भी देखने को मिला है। 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक पर लड़कों ने ऐसी स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दी कि भारतीय मौज लेने से नहीं चूके।
इन दिनों सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' का क्रेज छाया हुआ है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म के एंट्री सॉन्ग FA9LA के अलावा इसके टाइटल ट्रैक 'जोगी' ने भी तहलका मचा रखा है। फिल्म के गाने और टाइटल ट्रैक का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी दिखा।
'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक पर थिरके PAK बॉयज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक क्लिप में पाकिस्तानी बॉयज 'धुरंधर' के टाइटल ट्रैक पर थिरकते नजर आए। उन्होंने इस पर बकायदा एक कोरियोग्राफ्ड डांस परफॉर्मेंस दी। जी हां, लड़कों के ग्रुप ने शादी में परफॉर्म किया।
जोश और एनर्जी के साथ दी परफॉर्मेंस
वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लड़के ब्लैक कपड़ों में ट्विनिंग कर रहे हैं। सभी तालमेल करके पूरी एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रहे हैं। उनकी इस धमाकेदार परफॉर्मेंस ने नेटिजंस का ध्यान आकर्षित किया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। आप भी देखिए VIDEO…
Advertisement
लोग बोले- एक बार फिल्म भी देख लेना…
वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि लाइक्स की बौछार है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पूरा माहौल वेवी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉर्डर पार भी 'धुरंधर' की धूम।' एक और ने लिखा, 'एक बार फिल्म भी देख लेना। तुम लोगों के यहां थिएटर में तो लगेगी नहीं, तो पाइरेट करनी पड़ेगी।' वहीं कई यूजर्स ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की तारीफ की।
‘धुरधंर’ को लेकर बलूचिस्तान में गुस्सा क्यों?
बता दें कि बलूचिस्तान से इस फिल्म के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है और बलूचों को बदनाम करने का आरोप लगाया। बलूच कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने कहा कि फिल्म में भारत और बलूचिस्तान के रिश्तों को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया है, जिसने बलूचों को निराश किया है।
फिल्म में दिखाए दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए मीर यार बलूच ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे बलूच लोगों ने कभी 26/11 के मुंबई आतंकी हमले का जश्न नहीं मनाया, क्योंकि हम खुद पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के शिकार हैं। बलूच के लोगों ने कभी अल्लाह-हू-अकबर का नारा नहीं लगाया और कभी भी भारत के फायदे के लिए ISI के साथ हाथ नहीं मिलाया।'
Advertisement
मीर यार बलूच ने फिल्म के डायलॉग 'मगरमच्छ पर भरोसा कर सकते हैं, बलूच पर नहीं' पर भी कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि 'यह हमारे कोड ऑफ कंडक्ट, नैतिकता और संस्कृति के खिलाफ है, क्योंकि बलूचों में मशहूर है, 'एक गिलास पानी कीमत सौ साल वफा।'