जब देवर से मैच हुई वाइब, दूल्हे को छोड़ उसके छोटे भाई संग नाचने लगी दुल्हन, मजेदार VIDEO हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें वो दूल्हे को छोड़ देवर संग थिरकने लगती है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो अक्सर छाए रहते हैं। इन वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ये क्लिप्स अपलोड होने के महज कुछ समय के भीतर ही वायरल हो जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे वीडियोड होते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से आग की तरह फैल रहा है जिसमें दूल्हन की वाइब दूल्हे को छोड़ देवर से मैच हो गई। इसके बाद जो हुआ उसे देख यूजर्स मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि शादी का माहौल है। पूरा घर सजा-धजा है। दूल्हा-दुल्हन गले में वरमाला डाले हुए हैं। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनके चारों ओर उनका परिवार और मेहमान मौजूद हैं। इन सबके बीच दुल्हन अपने पति को छोड़ देवर संग थिरकने लगती है।

दूल्हे को छोड़ देवर से मैच हुई वाइब

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, दुल्हन की वाइब जिस लड़के संग मैच हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि दूल्हे का छोटा भाई है। दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अपनी शादी की खुशी में डांस कर रहे हैं। लेकिन दुल्हन के स्टेप्स उसके देवर से मैच हो रहे हैं। दोनों पंजाबी गाने 'पिंड दे गेढ़े' पर नाच रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों के सभी स्टेप्स मैच कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मानो दोनों ने कोई रिहर्सल की हो। या फिर दोनों सालों से एक-दूजे को जानते हो। दोनों की मैच होती वाइब लोगों को खूब भा रही है।

वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'पति से ज्यादा उसके छोटे भाई से वाइब मैच हो गई।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। 

Advertisement

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। यूजर्स दूल्हे के भाई बताए जा रहे शख्स को लड़की का भाई या दोस्त बता रहे हैं। उनका मानना है कि शादी के दिन इतने सादे कपड़े सिर्फ एक लड़की का भाई या करीबी दोस्त ही पहन सकता है। 

एक यूजर ने लिखा, 'शायद ये उसका भाई है। बहन की शादी में सिर्फ वही ट्रैक सूट में आ सकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो दोनों खुश हैं तो लोग क्यों नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गाना और पोस्ट बहुत ही सुंदर।' एक और यूजर ने लिखा,'जिस हिसाब से नाच रहा भाई ही है। क्योंकि उसे सारे स्टेप्स आते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'पक्का ये दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं।' एक ने लिखा, 'ये देवर-भाभी वाली वाइब है।'वहीं एक और यूजर ने लिखा, ' दूल्हे के लिए बुरा लग रह है।' कमेंट सेक्शन में यूजर्स भर-भरकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोई सोफे में छिपा तो कोई अलमारी के ऊपर... जब बच्चे और कुत्तों ने खेला छुपन-छुपाई, आगे जो हुआ वो दिल जीत लेगा- VIDEO

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड