अपडेटेड 23 March 2026 at 08:42 IST

VIRAL: रेलवे स्टेशन पर कपल का हाईवोल्टेज ड्रामा, भीड़ के सामने खुद को चप्पल से पीटने लगा पति, पत्नी के आगे जोड़े हाथ, फिर... VIDEO

Husband-Wife Fight Viral Video: वायरल वीडियो में एक कपल के बीच रेलवे स्टेशन पर झगड़ा होता नजर आ रहा है। लड़ाई के बीच शख्स अपनी चप्पल निकालकर खुद को पीटने लगता है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Follow : Google News Icon  
Couple Fight Viral Video
स्टेशन पर कपल में लड़ाई | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक युवक और युवती के बीच रेलवे स्टेशन पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। फिर शख्स युवती के सामने अपनी चप्पल निकालकर खुद को पीटने लगता है। वायरल वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

शख्स ने निकाली चप्पल, फिर…

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की रेलवे स्टेशन पर खड़े नजर आ रहे हैं। शख्स काफी गुस्से में होता है। वह अपनी चप्पल निकाल लेता है और चिल्लाते हुए कहता है, "मार, क्यों नहीं मार रही है।" इसके बाद वो खुद को चप्पल से पीटना शुरू कर देता है।

लोगों ने झगड़े का बनाया वीडियो

ये देख महिला उसके पास आती है और समझाने की कोशिश करती है। शख्स युवती के आगे हाथ जोड़ लेता है और कहता है, "प्लीज, हाथ जोड़ रहा हूं, मत करो।" स्टेशन पर खड़े लोग ये तमाशा देखते रहे। वहीं, कुछ लोगों ने अपने फोन से इस झगड़े का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

X पर वायरल वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "रेलवे स्टेशन पर भीड़ के सामने पत्नी द्वारा अपमानित किए जाने के बाद पति ने चप्पल से खुद को सजा दी।"

Advertisement

वीडियो पर लोगों ने दी अलग-अलग राय

पति-पत्नी के बीच झगड़ा तो सामान्य बात है, लेकिन स्टेशन पर यूं भीड़ के सामने दोनों के बीच ये जो विवाद हुआ, उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। तमाम लोग इस पर अलग-अलग राय देते नजर आए। किसी ने स्टेशन पर यूं सरेआम झगड़ने को गलत ठहराया। तो कुछ की इस पर अलग राय देखने को मिली।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यह मजाकिया नहीं, बल्कि दुखद है। सबके सामने अपमानित होने से इंसान अंदर से टूट जाता है। हर रिश्ते में एक-दूसरे का सम्मान होना चाहिए।" दूसरे ने कहा, "पब्लिक में तमाशा क्यों करते हो? प्लीज अपना तमाशा बंद दरवाजों के पीछे करें।" अन्य यूजर ने कहा, "यहां पत्नी को अपमानित होते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी बेचारी पत्नी को अपमानित और शर्मिंदा कर रहा है, और साथ ही किसी को इस घटना का वीडियो बनाने की भी इजाजत दे रहा है। उसे तो इमोशनल सपोर्ट मिल जाएगा, लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी को गालियों का सामना करना पड़ेगा।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: नहीं देखी होगी 'दही हांडी' स्टाइल में ऐसी अनोखी वरमाला, दूसरों के कंधों पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन, फिर... VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 08:42 IST