अपडेटेड 12 September 2025 at 14:17 IST

नेपाल घूमने गया था व्लॉगर, बन गया रिपोर्टर... Gen-Z आंदोलन को कैमरे में किया कैद, VIDEO को मिले करोड़ों में व्यूज

Nepal Gen-Z Protest: विदेशी व्लॉगर नेपाल घूमने गया था, लेकिन इस बीच वहां Gen-Z का आंदोलन शुरू हो गया। व्लॉगर ने इस आंदोलन को अपने कैमरे में कैद किया और लोगों को खौफनाक मंजर दिखाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
nepal gen z protest
nepal gen z protest | Image: Youtube- wehatethecold

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में Gen-Z के आंदोलन ने वहां की सत्ता को उखाड़ फेंका। भ्रष्टाचार, नेपो-किड और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का गुस्सा कुछ यूं फूटा कि वो बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। बस फिर क्या था। राजधानी काठमांडू से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी-तोड़फोड़ की भयावह तस्वीरें सामने आई। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के आवास तक को नहीं छोड़ा और उन्हें आग के हवाले कर दिया। इसी प्रोटेस्ट के चलते केपी शर्मा ओली की सरकार तक गिर गई

नेपाल में जब Gen-Z सड़कों पर उतरकर यूं विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब वहां एक विदेशी नागरिक ब्लॉग भी मौजूद था। इस दौरान उसने अपने कैमरे में प्रदर्शन का खौफनाक मंजर अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

13 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

हैरी नाम का एक व्लॉगर नेपाल घूमने के लिए गया था। तब उसे कहां मालूम था कि वीडियो बनाते-बनाते यूं Gen-Z का आंदोलन दिखाने लगेगा। हैरी ने अपने यूट्यूबर wehatethecold पर नेपाल के Gen-Z आंदोलन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे अबतक 13 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

व्लॉग में दिखाया आंदोलन का आंखों देखा हाल

वायरल व्लॉग में देखने मिल रहा है कि कैसे शख्स के पीछे आंदोलन उग्र होता चला जा रहा है। वीडियो में उसके पीछे धुएं के गुबार उठते देखा जा सकता है। प्रर्दशनकारी जमकर उत्पाद मचाते, तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। बिल्डिंग और गाड़ियां जलती नजर आ रही हैं। इस दौरान आग की लपटों में घिरे कई प्रदर्शनकारियों को ट्रक पर खड़े होकर नाचते हुए देखे जा सकते है।

Advertisement

इस दौरान वहां आंसू गैस के गोले भी आकर गिरते दिखाई दे रहे हैं। व्लॉगर खुद को संभालते हुए जान बचाकर भाग रहा है। साथ ही आंदोलन का आंखों देखा हाल भी बता रहा है।

व्लॉग में हैरी ने बताया कि वह अपनी बाइक चला रहा था। इसी दौरान उन्होंने भीड़ को भागते हुए देखा। जब एक स्थानीय से उन्होंने इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शख्स ने कहा, "हम भाग रहे हैं... आप सेफ रहें। आपकी सुरक्षा हमारी चिंता है।" व्लॉगर ने बाइक खड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों से भी बात करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां उसके आसपास तेज धमाकों की गूंज तक सुनाई देने लगी। इस पर उसने कहा, "तनाव बहुत ज्यादा है... मुझे यकीन नहीं हो रहा। मैं अभी क्या देख रहा हूं।"

Advertisement

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "भाई अनजाने में नेपाल के इतिहास का हिस्सा बन गया।" दूसरे ने कहा, "भाई ने बिना किसी प्रोपेगैंडा के हमें हकीकत दिखाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।" एक और यूजर ने लिखा, "आपकी बहादुरी की सराहना करनी होगी।"

यह भी पढे़ं: 'केक ले आओ पापा, मैं हंसते हुए...', ICU में आखिरी पलों को कैंसर से जूझ रही प्रियंका ने किया सेलिब्रेट, मुस्कुराते हुए दुनिया से ली विदाई

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 12 September 2025 at 12:52 IST