Delhi Metro Viral Video: युवक पर अचानक सवार हो गया भूत... बंदर की तरह उछल-उछल कर करने लगा डांस, सीट छोड़कर भागने लगे लोग फिर...
VIRAL VIDEO: दिल्ली मेट्रो में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक का डांस वीडियो आया है। इस वीडियो में युवक मशहूर सूफी गीत ‘तेरी दीवानी’ पर जबरदस्त डांस स्टेप्स करता नजर आ रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

VIRAL VIDEO: आज के दौर में सोशल मीडिया पर 'वायरल' होने का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। व्यूज और लाइक्स की इस अंधी दौड़ में लोग सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा और दूसरों की सुविधा को ताक पर रखने से भी नहीं हिचक रहे हैं। हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है,
मेट्रो बना डांस फ्लोर
इंस्टाग्राम यूजर स्वास्तिक (@btw_swastik) द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक युवक दिल्ली मेट्रो के कोच के भीतर मशहूर गाने 'तेरी दीवानी' पर परफॉर्म करता नजर आ रहा है। शुरुआत तो सामान्य डांस स्टेप्स से होती है, लेकिन देखते ही देखते यह परफॉर्मेंस काफी आक्रामक और 'एक्सप्रेसिव' हो जाती है।युवक केवल एक जगह खड़े होकर डांस नहीं कर रहा, बल्कि वह मेट्रो के पोल का सहारा लेकर झूल रहा है। पूरे कोच में घूम-घूमकर अजीबोगरीब स्टेप्स कर रहा है।डांस के दौरान जमीन की ओर झुककर स्टंट दिखाने की कोशिश कर रहा है।
जब यात्रियों के लिए 'असहज' बनी स्थिति
वीडियो की सबसे खास बात युवक का डांस नहीं, बल्कि वहां मौजूद यात्रियों के चेहरे के हाव-भाव हैं। मेट्रो का कोच काफी भीड़भाड़ वाला था। युवक अपने स्टेप्स के दौरान कई बार यात्रियों के बेहद करीब पहुंच जाता है और उनसे टकराने की स्थिति बन जाती है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई यात्री युवक की हरकतों से परेशान होकर पीछे हटते नजर आए। कुछ लोगों ने तो नजरें ही फेर लीं, जैसे वे इस 'तमाशे' का हिस्सा नहीं बनना चाहते हों।
सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर कई लोगों न कमेंट किया कि अरे ये क्या इसमें भूत तो नहीं घुस गया। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि इसे मानसिक चिकित्सक की जरूरत है। कई यूजर्स ने इसे पब्लिक स्पेस में गलत व्यवहार बताया। उनका मानना है कि इस तरह की हरकतें दूसरों के पर्सनल स्पेस में दखल देती हैं और असुविधा पैदा करती हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Hotel Check-In: होटल में हमेशा Check-In दोपहर 2 बजे ही क्यों होता है ? जानिए क्यों आपको कमरे के लिए करना पड़ता है इंतजार