Viral: गांव के बच्चों की देसी कार देखकर हैरान हुए क्रिकेट के भागवान सचिन तेंदुलकर, कहा- टैलेंट किसी का मोहताज नहीं होता बस... VIDEO

Viral Video: सचिन तेंदुलकर एक रोड ट्रिप के दौरान तब रुक गए, जब उन्होंने कुछ ग्रामीण बच्चों को हाथ से बनाई हुई कार जैसी एक गाड़ी को खींचते हुए देखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के बच्चे पहियों की मदद से बनाई गई एक छोटी कार जैसी गाड़ी चला रहे थे।

Follow : Google News Icon  
Sachin Tendulkar stops to admire jugaad car made by village children
Sachin Tendulkar stops to admire jugaad car made by village children | Image: Sachin Tendulkar/X Screengrab

Viral Video: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोड ट्रिप के दौरान सचिन की नजर गांव के कुछ बच्चों पर पड़ी, जो अपनी बनाई हुई देसी ‘जुगाड़ कार’ चलाते नजर आए। बच्चों की इस अनोखी क्रिएटिविटी को देखकर सचिन खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अपनी गाड़ी बीच रास्ते रोक दी।

बच्चों की देसी कार ने खींचा ध्यान

वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के बच्चे लकड़ी, लोहे की रॉड और पहियों की मदद से बनाई गई एक छोटी कार जैसी गाड़ी चला रहे थे। इस जुगाड़ वाहन में एक बच्चा बैठा था, जबकि बाकी बच्चे उसे धक्का देकर और खींचकर आगे बढ़ा रहे थे। साधारण संसाधनों से तैयार की गई इस ‘कार’ ने सचिन तेंदुलकर को काफी प्रभावित किया।

सचिन ने बच्चों से की बातचीत

सिर्फ वीडियो बनाकर आगे बढ़ने के बजाय सचिन बच्चों के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की। उन्होंने करीब से इस देसी वाहन को देखा और बच्चों की मेहनत व कल्पनाशक्ति की तारीफ की। वीडियो में सचिन बच्चों के साथ मुस्कुराते और उनकी इनोवेशन को सराहते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सचिन तेंदुलकर ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “भारत के अनदेखे कोनों से गुजरते हुए हमने ऐसी ‘कार’ देखी, जो किसी शोरूम से नहीं बल्कि कल्पनाशक्ति से बनी थी। यही असली टैलेंट है, जिसे बस एक मौके की जरूरत होती है।”

Advertisement

उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग बच्चों की प्रतिभा की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई यूजर्स ने उन्हें “भविष्य के इंजीनियर” तक बता दिया।

लोगों ने कहा- यही है असली इनोवेशन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि असली इनोवेशन बड़े लैब या महंगे संसाधनों से नहीं, बल्कि जरूरत और जिज्ञासा से पैदा होता है। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह जुगाड़ कार “कई असली कारों से ज्यादा माइलेज देती होगी।”

Advertisement

ये भी पढ़ें:  NEET UG 2026 Exam Cancelled: घबराएं नहीं छात्र! NTA ने बताया- नीट के लिए दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म, कब होगी परीक्षा?

पब्लिश्ड