VIRAL VIDEO: लात-घूंसे, थप्पड़ और बाल खींचकर दे दनादन... सरेआम दो गुट की लड़कियां भिड़ गईं, जमीन पर पटक-पटक की पिटाई
लखनऊ के पॉश इलाके में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवतियां आपस में बुरी तरह उलझी हुई हैं और एक-दूसरे पर जमकर हाथ साफ कर रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस हंगामे के दौरान वहां वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित 'समिट बिल्डिंग' अपराध और हंगामों का अड्डा बनती जा रही है। वीडियो में कुछ युवतियां आपस में बुरी तरह भिड़ गईं। एक-दूसरे को पटक-पटककर मार रहीं हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने एक बार फिर समिट बिल्डिंग की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 31 सेकंड के इस वीडियो में कुछ युवतियां आपस में हिंसक रूप से मारपीट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में युवतियां एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर रही हैं, जबकि वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
हैरानी की बात यह है कि वायरल वीडियो में कुछ पुरुष पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं जो झगड़े को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर महिला पुलिस बल की अनुपस्थिति के कारण युवतियों का विवाद काफी देर तक चलता रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि समिट बिल्डिंग में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन पुलिस हमेशा की तरह अनभिज्ञता जताकर अपना पल्ला झाड़ लेती है।
फिल्हाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सवाल यह है कि यदि पुलिस को ऐसी घटनाओं की भनक तक नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? आए दिन होने वाली ऐसी घटनाएं समिट बिल्डिंग की साख को तो धूमिल कर ही रही हैं, साथ ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं।