VIRAL VIDEO: जय-वीरू से भी तगड़ी निकली दो बेजुबानों की दोस्ती... जब गाय के लिए कुत्ता मुंह में दबाकर ले गया रोटी, दिल छू लेने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक काला कुत्ता कुछ ऐसा करना नजर आ रहा है, जिसे देख लोग यही बोल रहे हैं कि, दोस्ती करना कोई जानवरों से सिखें। देखें पूरी वीडियो। जानें ये छोटा सा पल क्या संदेश दे रहा है?

Follow : Google News Icon  
dog brings roti for cow viral video
गाय के लिए रोटी लेकर पहुंचा कुत्ता | Image: X/@tribhujaa

Dog Brings Roti for Cow: सोशल मीडिया पर आज एक क्यूट सा दिल छू लेना वाली वीडियो वायलर हो रहा है। जहां आजकल लोग सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं, कहीं जरूरत पढ़ें तो यहां वहां बिजी दिखाने का बहाना बनाते हैं, वहीं एक जानवर होते हुए एक कुत्ते ने कुछ ऐसा किया की, हर जगह इस कुत्ते की तारीफ हो रही है। छोटा सा कुत्ता इतनी समझदारी दिखाता है कि वीडियो देख लोगों के मुंह से यही निकल रहा है कि दोस्ती करना कोई जानवरों से सीखें।

गाय के लिए रोटी लेकर पहुंचा छोटा सा कुत्ता

दरअसल, एक छोटा सा काला कुत्ता अपने मुंह में रोटी दबाए सीधे एक गाय के पास पहुंचता है। वह रोटी को गाय के सामने रख देता है और फिर धीरे-धीरे वहां से हट जाता है। यह सीन देखकर यूजर्स का दिल भर आया, ये वीडियो दोस्ती की मिसाल कायम कर रह है।

वीडियो क्यों हो रहा वायरल?  

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ता बिना किसी डर या रुकावट के गाय के पास जाता है। वह रोटी रखकर शांतिपूर्वक वापस चला जाता है। किसी ने इस पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पोस्ट करने के कुछ घंटों में ही वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स बता रहा है कि, वह कुत्ते के पीछे-पीछे चल रहा था। उसने लिखा- 'यह कुत्ता रोटी लेकर सीधे गाय के पास पहुंचा और उसे खिलाया। वीडियो के आखिर में वह इमोशनल होकर कहता है कि आज के समय में इंसानों में इंसानियत कम होती जा रही है, लेकिन जानवरों का प्यार देखकर दिल खुश हो जाता है।

Advertisement

दोस्ती करनी जानवरों से सीखें- युजर

वीडियो शेयर करते एक युजर ने लिखा- 'विकासनगर में एक बेजुबान ने वो कर दिखाया जो हम अक्सर भूल जाते हैं। आज जहां इंसान स्वार्थ में उलझता जा रहा है, वहीं ये बेजुबान हमें सिखा रहे हैं कि सच्ची दोस्ती बस दिल से निभाई जाती है।' एक अन्य यूजर्स कहा- दोस्ती करना कोई जानवरों से सीखे। कुछ यूजर्स बोले- बिना मतलब के प्यार और मदद करना जानवरों से सीखना चाहिए। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि 'इस सच्ची दोस्ती को सलाम है।'

छोटे से पल ने दिया बड़ा संदेश

यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक संदेश भी दे रहा है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां इंसान स्वार्थ को तरजीह दे रहे हैं, वहां ये दो बेजुबान हमें याद दिला रहे हैं कि सच्ची दोस्ती का मतलब बिना किसी उम्मीद के साथ खड़ा होना है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटे-छोटे पल भी बड़ा संदेश दे जाते हैं। आज इंसान हर जगह प्यार ढूंढ रहा है, लेकिन वो ये भुल जाता है कि वो  खुद भी ओरो को प्यार देना भुल चुका है। ऐसे में खुद से प्यार देने की शुरुआत करनी चाहिए और दूसरों की मदद करनी चाहिए। वहीं बात दोस्तों की हो तो हमें ध्यान रखना चाहिए कि अगर कभी किसी को मदद की जरूरत है तो वहां जरूर थोड़ी इंसानियत दिखानी चाहिए। ताकी इंजानियत जिंदा रह सके। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हर्षित की मौत में कोई साजिश तो नहीं? 3 दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज...

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड