VIRAL VIDEO: ‘रामायण’ का टीजर देख दादी ने दिमाग पर खूब दिया जोर... फिर दिया जवाब- ये आलिया का पति है: नेटिजंस बोले- यही है वुमन...
Viral Video: ‘रामायण’ का टीजर देखने के बाद दादी ने रणबीर कपूर को कुछ इस नाम से बुलाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था जिसमें फैंस को भगवान राम के रूप में रणबीर की झलक देखने को मिली। अब इसके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग ‘रामायण’ का टीजर देख मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसा ही एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी दादी से रणबीर के बारे में सवाल कर रही है।
इस वीडियो को एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और दादी को ‘क्यूट’ बता रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर की एक क्लिप दिखाई जाती है, फिर वो अपनी दादी से पूछती है कि ये कौन है।
रणबीर कपूर को दादी ने बताया ‘आलिया का पति’
जब उस इंस्टा यूजर ने अपनी दादी से रणबीर कपूर को पहचानने के लिए कहा तो उन्होंने ऐसा जवाब दे डाला जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले तो दादी काफी ध्यान से भगवान राम के रूप में स्क्रीन पर दिखाई दे रहे रणबीर को देख रही हैं, फिर बहुत सोचने के बाद वो कहती हैं- ‘आलिया’, जब उसकी पोती ने पूछा कि ‘आलिया क्या’, तो दादी बोलती हैं- ‘आलिया का पति’।
'ये वीडियो आलिया को जरूर देखनी चाहिए'
ये सुनकर पोती ठहाका मारकर हंसने लगती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोग वीडियो देख खूब हंस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मेरा देश बदल रहा है, दादी ने रणबीर को आलिया भट्ट का पति कहा'। तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘सो क्यूट यार’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘हर पति को ऐसे ही इंट्रोड्यूस करवाना चाहिए’। चौथा यूजर लिखता है- ‘ये वीडियो तो आलिया को जरूर देखनी चाहिए’। एक ने लिखा- ‘इसे कहते हैं वुमन एंपावरमेंट’।