VIRAL VIDEO: फ्लाइट में MS Dhoni को देख खुशी से झूम उठीं एयर होस्टेस, सुनाए अपने किस्से, पूर्व कप्तान ने दिया ये सुझाव

हाल ही में धोनी इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे जहां विमान में एयर होस्टेस ऐश्वर्या सिंह की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने अपने मनपसंद खिलाड़ी को फ्लाइट में पाया।

MS Dhoni indigo air hostess aishwarya singh
MS Dhoni indigo air hostess aishwarya singh | Image: instagram

MS Dhoni को भारतीय टीम से संन्यास लिए हुए अब लंबा समय हो गया है और अब तो वो इस वर्ष चोट के कारण IPL में भी नहीं खेलें थे। लेकिन धोनी के प्रति लोगों की दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। महेन्द्र सिंह धोनी जहां भी जाते हैं उनके फैंस उनको देखकर खुशी से झूम उठते हैं। हाल ही में धोनी इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे जहां विमान में एयर होस्टेस ऐश्वर्या सिंह की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने अपने मनपसंद खिलाड़ी को फ्लाइट में पाया।       

ऐश्वर्या सिंह ने एमएस धोनी के साथ अपनी इस खास मुलाकात की रील इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में ऐश्वर्या धोनी से बात करते हुए अपने काम और उस दिन की व्यस्तता के बारे में बता रही हैं। पूर्व कप्तान उनकी बातें बहुत आराम से सुन भी रहे हैं। 

रील हुई वायरल 

ऊपर से इस रील में ऐश्वर्या ने फिल्म ‘कभी कभी’ का गीत ‘मैं पल दो पल का शायर हूँ’ भी लगा रखा है। बता दें कि यह गीत धोनी को बहुत पसंद हैं और उन्होंने इसका इस्तेमाल अपने संन्यास के ऐलान के लिए भी किया था। यह रील अब इंटरनेट पर काफी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक इसे 18 लाख लोगों ने देख लिया है। 

धोनी को बताया जेम 

इंडिगो की एयर होस्टेस ऐश्वर्या सिंह ने अपनी इस रील में बताया है कि जब उन्होंने धोनी को अपनी व्यस्तता के बारे में बताया तो उन्होंने ऐश्वर्या को सुझाव दिया कि कैसे वह उस व्यस्तता को संभालें। एयर होस्टेस ने धोनी को जेम बताया और भगवान को धोनी से मिलाने के लिए आभार जताया।रील के आखिर में ऐश्वर्या ने धोनी को The Man, The Myth, The Legend बताया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- अब 30 दिन वाले आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में होंगे 12 रिचार्ज

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड