अपडेटेड 1 December 2024 at 23:29 IST

'दूसरों की जान जोखिम में डाली' Reels बनाने के चक्कर में हाइवे पर किया डांस, लोगों ने लगा दी क्लास

Viral Video: इंस्टाग्राम पर वायरल होने के लिए हाइवे पर रील्स बनाया। लोगों ने कमेंट सेक्शन में लगा दी क्लास।

Follow : Google News Icon  
woman Shoot reels on highway,users asks police to take action.
महिला ने हाइवे पर बनाई डांस रील्स, लोगों ने लगा दी क्लास। | Image: Screen Grab

इंस्टाग्राम रील्स का लोगों पर कुछ इस कदर नशा चढ़ा है कि वह ना जगह देखते हैं और ना ही समय, बस REEL बनाने लगते हैं सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जिसनें कई लोगों को पहचान दिलाई है, जिनके पास हुनर तो था, लेकिन कोई उन्हें जानता नहीं था, या कोई अवसर उन्हें नहीं मिलता था। हालांकि, उसी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो रील्स बनाने के चक्कर में ना आव देखते हैं ना ताव, ना जगह ना परिस्थति और बस डांस करना, कॉमेडी करना शुरू कर देते हैं। ऐसी ही एक वीडियो हाइवे से एक महिला की आई हैं, जिसमें वो भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के हिट सॉन्ग पर डांस कर रही है। लोगों ने जमकर क्लास लगा दी।

महिला की पोशाक और हाइवे पर गाड़ी रोककर रील्स बनाने को लेकर काफी नाराजगी जता रहे हैं। लोगों ने खूब नाराजगी जताई है, इसके साथ ही पुलिस से इस तरह की चीजों पर कार्रवाई करने की अपील भी की। राजेंद्र राज नाम के एक यूजर ने लिखा, "ये गंदगी समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, अरे मोहतरमा आपको मुजरा करना ही है तो अपने घर में कीजिए। हाइवे पर एक्सीडेंट का न्योता क्यों दे रही हैं लोगों को। टोल मंत्री से निवेदन है कि इन पर भी टोल लगाया जाए।"

ममता नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'ट्रैफिक पुलिस को विशेष छूट मिलनी चाहिए कि इस प्रकार के तत्वों से छुटकारा दिला सके हमें। हाईवे पर ऐसी मनमानी नहीं चलेगी।' Manvendra Pandav ने लिखा कि 'अत्यंत शर्मनाक  कार्य। सड़के वाहनों के चलने लिए होती हैं। सड़क पर कोई भी इस प्रकार की अशुभनीय कार्य को करेगा तो अपराध माना जाएगा, इस पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।'

MK Tyaggi ने लिखा, सारी गलती नितिन गडकरी की है। ऐसे हाइवे नहीं बनाने चाहिए, जहां 100 की रफ्तार से गाड़ियां चलें और लड़कियां ऐसा डांस करने के लिए प्रेरित हों। अखिलेश यादव जी के राज में सड़कें गड्ढा युक्त होती थी और स्पीड ब्रेकर का काम करती थी। उस समय यह सब संभव नहीं था। क्या शानदार दिन थे वे भी!!

Advertisement

Gautam Bhartiye ने लिखा कि कोई गाड़ीवाला ठोक दे तो सीधे बाईपास पर गिरेगी। ये लोग गंध मचाए हुए है। Manoj5461 ने लिखा कि हाइवे पर इस तरह की लापरवाही न केवल खतरनाक है, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालती है। सरकार को ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो। यातायात नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Sitaram72685979 ने लिखा कि ये गंदगी समाज में दिन प्रतिदिन भयंकर रूप लेती जा रही है। सरकार को और समाज को इस पर अपना ध्यान देना चाहिए। नहीं तो आने वाली पीढ़ी का बेड़ा गर्क होने से कोई नहीं बचा पाएगा। Ramawat Sunil90 ने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो हाइवे पर अपनी हरकतों से लोगों की जान खतरे में डालते हैं। हाइवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे ड्राइवर का ध्यान अगर भटकेगा, तो हादसा हो सकता है। इन घटनाओं से न सिर्फ लोगों की सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि दुर्घटना का भी।

Advertisement

RajeshLohan2008 ने कहा कि अपने देश में कल्चर, संस्कार और संस्कृति तो खत्म होती जा रहा है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए उस दीमक की तरह है जो उसी पेड़ को खोखला कर देती है जिस पेड़ में वो रहती है। युवा पीढ़ी को इसके बारे में सोचना चाहिए। और हर मां बाप को अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में बताना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इमरान मसूद की मोदी सरकार से अपील, कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा जुल्म, सरकार उठाए कदम

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 1 December 2024 at 23:23 IST