VIRAL VIDEO: मथुरा में अनोखी शादी की चर्चा, जीजा ने दो सालों को पहनाई नोटों की 100 फीट लंबी माला, रकम जान कर उड़ जाएंगे होश
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला फोंदा गांव में शनिवार शाम एक शादी समारोह के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला, जो इलाके में चर्चा का विषय बन गया। दो चचेरे भाइयों की बारात निकलने से ठीक पहले उनके जीजा ने दोनों को एक-एक करोड़ रुपये मूल्य के नोटों की माला पहनाई।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक शाही शादी इन दिनों पूरे इलाके और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। आमतौर पर शादियों में जीजा-साले के बीच हंसी-मजाक और नेग-जोग की रस्में देखने को मिलती हैं, लेकिन मथुरा के एक जीजा ने अपने सालों के प्रति प्यार जताने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। जीजा ने बारात निकलने से ठीक पहले अपने दोनों सालों को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाकर हर किसी को हैरान कर दिया।
छत पर खड़े होकर पहनाई गई 100 फीट लंबी माला
यह पूरा मामला मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला फोंदा का है। यहां रहने वाले योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटों प्रशांत और कान्हा राघव की शादी गोवर्धन के मुड़सेरस गांव की युवतियों के साथ तय हुई थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों चचेरे भाइयों की बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। निकासी की रस्म से ठीक पहले दूल्हों के जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर, जो राजस्थान के काम्या गांव के सरपंच हैं, एक बेहद खास तोहफा लेकर समारोह में पहुंचे।
उन्होंने अपने दोनों सालों के लिए 500-500 रुपये के नोटों से बनी दो विशालकाय मालाएं तैयार करवाई थीं। इन मालाओं की लंबाई करीब 100 फीट बताई जा रही है। मालाएं इतनी विशाल और भारी थीं कि इन्हें जमीन पर खड़े होकर पहनाना संभव नहीं था, जिसके चलते दोनों दूल्हों को घर की छत पर खड़ा किया गया और नीचे से लेकर ऊपर तक फैली इन मालाओं को उन्हें पहनाया गया।
ग्रामीणों ने कैमरे में कैद किया अनोखा नजारा
समारोह में जैसे ही 500 के नोटों से सजी ये दोनों मालाएं लाई गईं, वहां मौजूद मेहमान और ग्रामीण दंग रह गए। 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को एक साथ आगे आना पड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों दूल्हे किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे हैं। इस शाही और अनोखे अंदाज को देखकर शादी में शामिल रिश्तेदारों और गांव वालों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाले और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
Advertisement
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
जीजा की इस दरियादिली और अनोखे तोहफे का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और जीजा-साले के इस खास रिश्ते की तारीफ करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मथुरा की यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में लोगों की जुबान पर है।