Viral: दुल्हन को शादी के जोड़े में देख दूल्हा रह गया सरप्राइज, भरी महफिल में उतारने लगा नजर; VIDEO
Bride Groom Video: इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन को देख कुछ ऐसा करता है कि हर कोई कायल हो गया
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े तमाम वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज को खूब पसंद भी किया जाता है। खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े मोमेंट्स को जमकर सर्कुलेट किया जाता है। इसी कड़ी में एक ग्रूम एंड वाइफ का क्लिप सामने आया है, जिसमें दूल्हे राजा का अंदाज खूब भा रहा है।
मालूम हो कि शादी ब्याह से दूल्हा-दुल्हन के डांस, अनोखी और मजेदार रस्में और पंड़ित द्वारा दिलाए जा रहे सात वचन के कई क्लिप वायरल हो जाते हैं। इस बीच अब एक दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की नजर उतारता नजर आ रहा है।
दूल्हन को देख सरप्राइज रह गया दूल्हा फिर…
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की एंट्री हो रही है। दूल्हा बेसब्री से अपनी टू बी वाइफ का इंतजार कर रहा है। जैसे ही दुल्हन दूल्हे के करीब पहुंचती है तो दूल्हा उसे शादी के जोड़े में देख सरप्राइज रह जाता है। इसके बाद इशारे में उसे रुकने को कहता है। फिर वो झटपट से अपनी जेब से नोटों की गड्डिया निकालता है और उसके चारों ओर घूमाने लगता है। जब दूल्हा अपनी दुल्हनिया की जी भर के नजर उतार लेता है, उसके बाद वह उसका हाथ पकड़कर स्टेज की ओर ले जाता है। अपनी होने वाली पत्नी के लिए दूल्हे का प्यार देख हर कोई हैरान रह गया।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @zoopgo नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक मिलियन में व्यूज मिले हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लाखों लाइक्स की भरमार है। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सपना...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हाय मैं और मेरे महंगे सपने' एक फीमेल यूजर ने लिखा, 'क्यों एक्सपेक्टेशन बढ़ा रहे हो, ऐसे लड़के नॉर्मली नहीं मिलते।' एक और फीमेल यूजर ने लिखा, 'मैं इस दिन का इंतजार कर रही हूं।' एक और महिला यूजर ने लिखा, 'ऐसी लड़कियां भाग्यशाली होती हैं जिनकी पार्टनर इतना प्यार करने वाला होता है।' वहीं अन्य ने ऐसे ही लाइफ पार्टनर मिलने की इच्छा जाहिर की। इस प्यारी सी वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। खैर, इस वीडियो पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।