VIRAL VIDEO: दुकान में सेंधमारी कर घुसे 4 चोर, लेकिन दुकानदार निकला उनसे भी शातिर, पकड़कर बना दिया 'ममी'; देखने वाले रह गए भौचक्के
देर रात दुकान का ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाले चार शातिर चोरों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि सुबह का सूरज उन्हें इलाके का सबसे बड़ा 'मजाक' बना देगा। चोरी की यह वारदात किसी सस्पेंस फिल्म की तरह शुरू हुई, लेकिन इसका क्लाइमेक्स इतना अजीबोगरीब होगा, इसकी कल्पना खुद पुलिस ने भी नहीं की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

आधी रात का सन्नाटा, सूनी दुकान और खुद को बेहद चालाक समझने वाले चार चोर। उन्हें लगा था कि वे आसानी से हाथ साफ कर निकल जाएंगे, लेकिन मकान मालिक उनसे भी दो कदम आगे था। उसने पहले से ही ऐसा जाल बिछाया कि दबे पांव आए ये शातिर कुछ ही पलों में चारों तरफ से घिर गए और रंगे हाथों दबोच लिए गए। इसके बाद जो हुआ, वह किसी बॉलीवुड फिल्म के कॉमेडी सीन से कम नहीं था। गुस्से से लाल स्थानीय लोगों ने पुलिस का इंतजार करने के बजाय ऑन-द-स्पॉट फैसला करने की ठानी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जब चोरों को डक्ट टेप से बना दिया 'ममी'
जैसे ही भीड़ के हाथ में डक्ट टेप आई, वहां का पूरा माहौल ही बदल गया। लोगों ने एक-एक कर चारों चोरों को काबू किया और सिर से लेकर पैर तक उन्हें टेप से इस कदर लपेट दिया कि वे जीते-जागते 'ममी' नजर आने लगे। बात यहीं नहीं रुकी, कुछ मनचलों ने तो मस्ती-मस्ती में उनके सिर पर टेप से अजीबोगरीब कान भी बना दिए। देखते ही देखते शातिर अपराधी किसी फनी कार्टून कैरेक्टर में बदल गए।
सबक सिखाने का ऐसा अनोखा अंदाज पहले नहीं देखा होगा
सुबह होते ही जिसने भी इन 'टेप वाले चोरों' को देखा, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वहीं, लोग इसे बिना किसी हिंसा या खून-खराबे के अपराधियों को मजा चखाने का सबसे सटीक और अनोखा तरीका बता रहे हैं।इस मजेदार वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। चोरों के इस 'ममी अवतार' को देखकर आप अपनी हंसी रोक पाते हैं या नहीं, यह तो वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगा।
ये भी पढ़ें - Blue Aadhaar Card: बच्चों के आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट, 30 सितंबर तक मुफ्त मिलेगी यह खास सर्विस