अपडेटेड 4 September 2024 at 09:51 IST

'बन-ठन चली...' पब्लिक के बीच अमेरिकन अंकल ने उड़ाया गर्दा, मुंबई की सड़क पर किया धांसू डांस; VIDEO

रिंकी पॉन्ड को बेटे संग 'बन ठन चली...' पर डांस करते देखा जा सकता है। उनकी एनर्जी और स्टेप्स कमाल इतने कमाल के हैं कि इन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई।

Follow : Google News Icon  
ricky pond american uncle dance viral video
अमेरिकन अंकल के डांस का वीडियो वायरल | Image: Instragram

American Father-Son Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग करते हुए हम हर रोज ढेरों वीडियोज देखते हैं, जिसमें से कुछ दिन बना देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी बाप-बेटे की जोड़ी का वायरल हो रहे है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

वीडियो को एक अमेरिका के डांसिंग डैड के नाम से मशहूर रिंकी पॉन्ड को अपने बेटे के साथ मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के सामने जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है। दोनों बॉलीवुड के गाने पर शानदार स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं।

गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बेटे संग किया डांस

वायरल वीडियो में रिंकी पॉन्ड और उनके बेटे डैलिन गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बॉलीवुड सॉन्ग 'बन ठन चली...' पर डांस करते देखा जा सकता है। दोनों की एनर्जी और स्टेप्स कमाल इतने कमाल के हैं कि इन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। गेटवे ऑफ इंडिया के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ लगाकर भारतीयों ने इनके डांस को देखा।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पता नहीं हम दोनों में ज्यादा भीड़ किसने जुटाई है।" सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर अबतक 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग इस पर कमेंट करते भी नजर आ रहे हैं।

Advertisement

भारतीयों ने बरसाया प्यार

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, "खुशियां फैलाने के लिए धन्यवाद। आप और आपका बेटा शानदार डांसर्स हैं। आपकी मुंबई में अद्भुत समय बिताएं।" दूसरे यूजर ने कहा, "वाह... शानदार डांस, जबरदस्त एनर्जी।" एक और यूजर ने कहा, "आखिरकार आप भारत में हैं। भारत में आपका स्वागत है।"

‘डांसिंग डैड’ के नाम से मशहूर हैं रिंकी पॉन्ड

जान लें कि इंस्टाग्राम पर रिंकी पॉन्ड नाम के अमेरिकन शख्स काफी फेमस हैं। इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। इन्हें अक्सर ही हिंदी गानों पर वीडियोज बनाते देखा जाता है। जो यह दिखाता है कि इन्हें ये गाने कितने पसंद आते हैं। अपनी इन वीडियोज से भारतीयों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो काफी चर्चाएं बटोरते हैं और खासतौर पर भारतीय इन पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Viral: 'मेरा जूता है जापानी' गाने पर दादी ने किया धमाकेदार डांस, लोग बोले- आजी रॉक्ड, बाकी शॉक्ड

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 September 2024 at 09:51 IST