अद्भुत! 229 KM की दूरी, 2.5 घंटे वक्त और अस्पताल से रेलवे स्टेशन तक ग्रीन कॉरिडोर... जब वंदे भारत ट्रेन से पहुंचा 'धड़कता दिल', VIDEO

भारतीय रेलवे ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए एक सुरक्षित 'लाइव हार्ट' को सूरत से अहमदाबाद पहुंचाया गया। मेडिकल इमरजेंसी के दौरान जीवन बचाने की दिशा में यह एक अभूतपूर्व पहल है।

भारतीय रेल ने इतिहास रचते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत में पहली बार किसी धड़कते हुए दिल को ट्रेन के जरिए एक शहर से दूसरे शहर पूरी तरह सुरक्षित और तय समय के भीतर पहुंचाया गया है। इस दिल को अहमदाबाद के प्रसिद्ध यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया। यह मिशन भारतीय रेल, गुजरात पुलिस, RPF और डॉक्टरों की टीम के बेजोड़ तालमेल की एक मिसाल बन गया है।

सूरत से अहमदाबाद: वंदे भारत बनी 'लाइफ सेवर'

ऑर्गन ट्रांसप्लांट में एक-एक सेकंड की कीमत होती है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए जीवित हृदय को ट्रेन नंबर 20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद लाया गया। ट्रेन की तेज रफ्तार और सटीक समय प्रबंधन की वजह से दिल को सही समय पर गंतव्य तक पहुंचाया जा सका।

ग्रीन कॉरिडोर से मिनटों में पहुंचा अस्पताल

जैसे ही ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची, वहां पहले से तैयार टीम ने मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन से यू.एन. मेहता अस्पताल तक एंबुलेंस के बिना किसी रुकावट के निकलने के लिए RPF और गुजरात पुलिस ने मिलकर एक विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया था। इस ट्रैफिक-फ्री रास्ते की बदौलत हृदय बिना किसी देरी के सीधे ऑपरेशन थिएटर तक पहुंच गया।

अधिकारियों ने जताया गर्व 

अहमदाबाद मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) वेद प्रकाश ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह भारतीय रेल के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। जीवन बचाने वाले इस मिशन में हर पल की अहमियत थी। सभी एजेंसियों के सामूहिक प्रयास से ही यह असंभव सा दिखने वाला काम संभव हो पाया।

Advertisement

इस मिशन की मुख्य खासियतें 

इस पूरे मिशन में कई डिपार्टमेंट्स और एजेंसियों भारतीय रेल, रेलवे सुरक्षा बल, गुजरात राज्य पुलिस, डॉक्टरों की टीम, अंग प्रत्यारोपण समन्वयक और रेलवे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मिलकर काम किया है।  

ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR पर मंडराया H1N1 का खतरा, मानसून के बीच डॉक्टरों ने सांस के इंफेक्शन पर किया अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड