VIDEO: बुर्का खोला तो निकला लड़का... हिंदू लड़की से मिलने इस तरह आया सुहेल, पकड़ा गया तो बताने लगा पूरा सच

देवरिया जिले के पिपरवारी गांव का रहने वाला सुहेल नाम का युवक बुर्का पहनकर चोरखरी चौहारे पर एक हिंदू लड़की से मिलने पहुंचा था। मगर संदिग्ध हरकतों की वजह से उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के चोरखरी चौराहे पर एक शख्स की अजीबोगरीब हरकत ने लोगों को चौंका दिया। बुर्का पहने व्यक्ति को संदिग्ध हरकतों के कारण स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। नकाब हटाने पर सामने आया कि यह कोई लड़की नहीं, बल्कि सुहेल नाम का एक लड़का है। मामला तूल पकड़ने पर भीड़ ने पुलिस को सूचित किया और युवक को हिरासत में ले लिया गया

चोरखरी चौहारे पर पिपरवारी गांव का रहने वाला सुहेल नाम का युवक बुर्का पहनकर एक लड़की से मिलने पहुंचा था। वह वहां किराए पर रह रही एक हिंदू लड़की से मिलने आया था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय लोगों ने उसे रोका और पूछताछ की। फिर लोगों के डराने धमकाने के बाद उसने अपना बुर्का निकाला तो लोग हैरान रह गए।

संदिग्ध हरकतों की वजह से लोगों ने पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोरखरी चौराहे पर सुबह के समय एक बुर्का में आए शख्स की हरकतें संदिग्ध लगीं। उसकी चाल-ढाल और व्यवहार से आसपास के लोगों को शक हुआ। कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर उससे बातचीत की, लेकिन उसकी हड़बड़ाहट ने शक को और गहरा दिया। जब नकाब हटाया गया, तो सभी हैरान रह गए। बुर्के में सुहेल नाम का युवक था, जिसने बताया कि वह एक हिंदू लड़की से मिलने आया था।

बुर्का हटाते ही निकला लड़का

बुर्का उतारने पर युवक ने अपना नाम सुहेल बताया और बताया कि वह पिपरवारी का रहने वाला है। यहां एक हिंदू लड़की से मिलने आया था और पहचान छिपाने के लिए उसने बुर्का पहना था। सुहेल ने पूछताछ में बताया कि वह उसी लड़की से मिलने आया था, जिसके साथ वह पढ़ाई करता है।

Advertisement

पुलिस हिरासत में आरोपी शख्स

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुहेल को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी तक लड़की या उसके परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इसे संदिग्ध मानते हुए लव जिहाद से जोड़ दिया। हालांकि पुलिस फिलहाल इन बातों से इनकार कर रही है। 

यह भी पढ़ें: गद्दार, ढोंगी और मतलबी...रोहित गोदारा ने लॉरेंस बिश्नोई का खोल दिया राज!

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड