Viral Video: स्पोर्ट्स बाइक पर दूल्हे की एंट्री ने मचाया धमाल, लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन; सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Viral Video: अब तक न जानें आपने कितनी सारी ग्रैंड शादियां देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी स्पोर्ट्स बाइक पर गुल्हे को बारात ले जाते हुए देखा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: आजकल शादियों में कुछ अलग करने का चलन जोरों पर है। दूल्हा हो या दुल्हन, हर कोई अपनी एंट्री को यादगार बनाना चाहता है। जहां दुल्हनें अपनी सादगी और खूबसूरती से दिल जीतती हैं, वहीं दूल्हे अपनी 'ग्रैंड एंट्री' से सबको चौंका देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक दूल्हे ने घोड़ी या महंगी कार को छोड़कर, एक दमदार स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर शादी के मंडप में एंट्री मारी।
सफेद रंग के शेरवानी पहनकर दुल्हा स्पोर्ट्स बाइकज पर सवार होकर बारात लेकर पहंचा। इसके देखकर कितने लोग शॉक भी हुए और कितने लोग तो कमेंट पर कमेंट कर रहे हैं। आइए इस लख में विस्तार से जानते हैं।
फिल्मी स्टाइल में दूल्हे ने मारी एंट्री
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी स्पोर्ट्स बाइक को तेजी से चलाते हुए शादी के वेन्यू की तरफ आ रहा है। बाइक के दमदार इंजन की गूंज और उसके पीछे नाचते-गाते बाराती, पूरे माहौल को किसी बड़े एक्शन सीन जैसा बना रहे हैं। दूल्हे के इस 'रफ एंड टफ' स्टाइल ने पुराने रीति-रिवाजों को एक मॉडर्न ट्विस्ट दे दिया।
आपको बता दें, स्पोर्ट्स बाइक चलाने का यह तालमेल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया के हर प्लेटफ़ॉर्म पर छाया हुआ है।
Advertisement
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शंस काफी मजदार आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "वाह! दूल्हा लग रहा है जैसे 'धूम' फिल्म का हीरो शादी करने आया हो! वहीं एक अन्य यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा कि "लगता है दूल्हे ने आखिरी मिनट में कैब कैंसिल करके अपनी बाइक निकालने का फैसला किया।"
ये भी पढ़ें - Laung Water Benefits: सिर्फ 15 दिन तक लगातार पी लें लौंग का पानी, इन 5 बीमारियों से तुरंत मिलेगा छुटकारा
Advertisement
शादियों में ग्रैंड एंट्री का ट्रैंड बढ़ रहा है
आज कल लोग हर साल अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री के लिए नया-नया ट्रेंड फॉलो करते हैं। कभी हेलीकॉप्टर, विंटेज कार ट्रेंड था। अब स्पोर्ट्स बाइक नया ट्रेंड आया है।