अपडेटेड 21 July 2025 at 21:48 IST

'जानू मेरी जान...' गाने पर पार्क में अंकल जी करने लगे डांस, आंटी बनाती दिखी VIDEO, प्यारा मोमेंट हो गया VIRAL

Viral Video: वायरल वीडियो में दुनिया की बातों से बेफ्रिक होकर अंकल को खुलकर डांस करते देखा जा सकता है। वहीं आंटी भी बड़े ही प्यार से अपने अंकल के डांस को कैमरे में कैप्चर करती दिख रही हैं। वीडियो इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें दुनिया की बड़ी परवाह रहती है। वो कुछ भी करने से पहले सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दुनिया की बातों से बेफ्रिक होकर मस्त रहते हैं। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जहां एक अंकल और आंटी पार्क में अपनी खुशी का लुफ्त उठा रहे हैं।

यहां अंकल खुले दिल से डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं आंटी इस नजारे को बड़े ही प्यार से कैमरे में कैद कर रही हैं। अंकल और आंटी का ये क्यूट मोमेंट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।  

बेफिक्र होकर डांस करने लगे अंकल

वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह नहर किनारे बने पार्क में सफेद शर्ट-पैंट पहने अंकल बेपरवाह होकर 'जानू मेरी जान...' गाने पर खुले मन से डांस कर रहे हैं। वहीं येलो साड़ी में आंटी उनका वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं। दोनों को इस बात की जरा भी फ्रिक नहीं रहती कि कौन उन्हें देख रहा है और कौन क्या कहेगा।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को kanpur_ka_ghumakkad_launda नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स कहता दिख रहा है, "ये देखिए डांस करते हुए अंकल जी... आंटी जी वीडियो बना रही हैं। क्या प्यार है, क्या मोहब्बत है। अब लड़के ही नहीं लड़के भी मुजरा करने लगे हैं।"

Advertisement

‘पसंदीदा औरत कुछ भी करवा सकती है…’

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 270K से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, "मुजरा नहीं, इस उम्र में खुश हैं दोनों।" दूसरे यूजर ने कहा, "पसंदीदा औरत कुछ भी करवा सकती है।" अन्य यूजर ने कहा, "अंकल जीवन का आनंद ले रहे हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "पुराने खिलाड़ी फील्ड में उतर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: VIDEO: पहले माथे पर किया किस, फिर गाल पर फेरा हाथ... बुढ़ापे में भी प्यार दिखा जवां, बुजुर्ग कपल की केमिस्ट्री हुई VIRAL

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 21 July 2025 at 21:48 IST