अपडेटेड 20 September 2025 at 09:31 IST

हल्दी लगाई, बारात निकाली, फिर सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए... यूक्रेनी कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, जोधपुर भी हुआ दीवाना

जोधपुर में एक यूक्रेनी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की, मारवाड़ थीम रखी। जानें भारत में कैसे शादी कर सकते हैं विदेशी कपल।

Follow : Google News Icon  
ukrainian couple gets married in jodhpur
यूक्रेनी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की | Image: AI

Destination Wedding: यूक्रेन के एक कपल ने भारत में आकर शादी की है। प्रेमी जोड़े स्टनिस्लावा और आहेलिना ने जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों ने 7 जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया और भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया।

विवाह आयोजक और पर्यटन से जुड़े सुरेश विजयन ने बताया कि उम्मेद भवन पैलेस से रवाना हुई बारात खास बाग स्थित दुल्हन के आवास पर पहुंची, जहां बैंड-बाजों के साथ दूल्हे का जोरदार स्वागत हुआ। वरमाला, मेहंदी और संगीत की रस्में उत्साहपूर्वक निभाई गईं। इसके बाद पंडित के मंत्रोच्चारण और अग्नि को साक्षी मानकर दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और 7 जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया।

भारतीय संस्कृति का उत्सव

दिल्ली से आए टूर गाइड रोहित और दीपक ने बताया कि विवाह स्थल पर डेकोरेशन मारवाड़ थीम पर किया गया था और डिनर में भी पारंपरिक डिशेज परोसी गईं। शादी की तैयारियां देखरेख कर रहे दीपक ने बताया कि जैसे ही कपल ने जोधपुर में विवाह की इच्छा जताई, वैसे ही संपूर्ण परंपरागत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

विश्वभर में गूंज रही भारतीय संस्कृति

पर्यटन से जुड़े महावीर सिंह खींची, मांगू सिंह, समरजीत सिंह और वीरेंद्र सिंह भी इस मौके पर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व सनातन संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहा है। कोई विवाह संस्कार अपना रहा है, तो कोई पूजा-पाठ कर विश्व शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहा है। वसुधैव कुटुंबकम की इसी भावना से भारतीय संस्कृति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।

Advertisement
PC : AI

अंतर्राष्ट्रीय विवाह के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर कोई विदेशी नागरिक भारत में शादी करना चाहता है, तो उन्हें निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
पासपोर्ट: वैध पासपोर्ट
विवाह प्रमाण पत्र: पूर्व विवाह के प्रमाण पत्र या तलाक के दस्तावेज
नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट: विदेशी दूतावास से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
पता प्रमाण: भारत में रहने के प्रमाण के लिए पता प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण: आयु के प्रमाण के लिए दस्तावेज

यूक्रेनी जोड़े स्टनिस्लावा और आहेलिना की शादी जोधपुर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई, जिसमें मारवाड़ थीम और पारंपरिक डिशेज का आयोजन किया गया। यह शादी भारतीय संस्कृति की विविधता और आकर्षण को दर्शाती है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के आसमान में दिखी रहस्यमयी चीज, दहशत में आए लोग; देखें VIDEO

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 September 2025 at 08:33 IST