Viral Video: राख को लाइनर में मिलाया... और मरे हुए पालतू कुत्ते को हमेशा के लिए अपने शरीर पर सजा लिया; भावुक कर देन वाली कहानी

इंटरनेट पर इन दिनों एक बेहद हैरान और भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्सर लोग अपने करीबियों की याद में टैटू बनवाते हैं, लेकिन क्लेयर नामक एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते को श्रद्धांजलि देने के लिए जो तरीका अपनाया, उसने सबको स्तब्ध कर दिया है।

uk-woman-mixes-dog-ashes-in-eyeliner-viral-story-emotional-video
uk-woman-mixes-dog-ashes-in-eyeliner-viral-story-emotional-video | Image: X

पालतू जानवर सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि परिवार का एक अटूट हिस्सा होते हैं। जब वे हमें छोड़कर जाते हैं, तो पीछे ऐसा खालीपन छोड़ जाते हैं जिसे भरना नामुमकिन होता है। ऐसा ही एक दिल को झकझोर देने वाला मामला यूनाइटेड किंगडम (UK) से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्यारे कुत्ते की मौत के बाद एक ऐसा फैसला लिया जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर दिया है।

20 साल का अटूट सफर और बिछड़ने का गम

UK की रहने वाली क्लेयर हॉब्सन पेशे से एक परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट हैं। क्लेयर के पास 'पैच' नाम का एक कुत्ता था, जिसके साथ उन्होंने जिंदगी के खूबसूरत 20 साल बिताए। पैच सिर्फ एक पेट (Pet) नहीं, बल्कि क्लेयर की जिंदगी का सहारा था। जब पैच ने अपनी आखिरी सांसें लीं, तो क्लेयर पूरी तरह टूट गईं। वह किसी भी हाल में पैच को खुद से दूर नहीं करना चाहती थीं।

सूटकेस में राख रखने का डर और एक अनोखा आइडिया

इसी बीच क्लेयर को दुबई शिफ्ट होना था। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वे पैच की यादों को अपने साथ कैसे ले जाएं? उन्हें डर था कि अगर वह पैच की अस्थियों (राख) को सूटकेस में रखकर ले जाएंगी, तो एयरपोर्ट पर यह काफी अजीब लगेगा। तभी उनके दिमाग में एक क्रिएटिव और अनोखा आइडिया आया। उन्होंने सोचा कि लोग अक्सर अपनों की याद में टैटू बनवाते हैं, तो क्यों न वह कुछ ऐसा करें कि उनका पैच हमेशा उनके चेहरे पर रहे।

'अब वह मेरी आंखों से दुनिया देखेगा'

क्लेयर ने एक मेकअप आर्टिस्ट की मदद से पैच की राख को स्पेशल आईलाइनर इंक में मिक्स करवाया। इसके बाद, उन्होंने उस इंक से अपनी आँखों के पास परमानेंट आईलाइनर टैटू बनवा लिया। हालांकि यह टैटू पूरी तरह से स्थायी नहीं है, लेकिन अगले कई सालों तक उनकी आंखों की खूबसूरती और पैच की याद बनकर टिका रहेगा। क्लेयर का कहना है। इस तरह पैच हमेशा मेरे पास रहेगा। अब वह मेरी आंखों के जरिए इस पूरी दुनिया को देख सकेगा।'

Advertisement

अपने इस फैसले पर बात करते हुए क्लेयर बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि इंसान भले ही बदल जाए, लेकिन कुत्ते सबसे वफादार साथी होते हैं। वे बिना किसी शर्त और स्वार्थ के हमें प्यार करते हैं। क्लेयर का यह अनोखा कदम दिखाता है कि इंसान और जानवर का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है। यह कहानी हमें सिखाती है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, और अपनों को पास रखने के तरीके बेहद खास हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2026 Kab Hai: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय और भारत में दिखेगा या नहीं 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड