फेरों से 2 घंटे पहले दुल्हन को सताई Ex BF की याद, लाल जोड़े में पहुंच गई मिलने; फिर जो हुआ... VIDEO देखकर टूट जाएगा दिल!
नेटिजंस वीडियो को देख उस वक्त हैरान रह गए जब दुल्हन को फेरों से महज दो घंटे पहले अपने प्रेमी की याद आ गई। इसके बाद जो हुआ वो वायरल है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार एक ऐसी दुल्हन का क्लिप छाया हुआ है जिसकी मोहब्बत मुकम्मल नहीं हो पाई। लाल जोड़ा, हाथों में मेहंदी, और कुछ ही घंटों में शादी… रस्मों-रिवाजों और नए बंधन में बंधने से पहले दुल्हन उसी रात अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ वो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वायरल वीडियो के मुताबिक, दुल्हन को सात फेरों से पहले अपने प्रेमी की याद आ गई। वो अपने घरवालों और रिश्तेदारों से छिपते-छिपाते आखिरी बार एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची। इस काम के लिए उसने अपने दोस्त की मदद ली। भावनाओं में बहकर दोस्त भी मदद करने से इनकार नहीं कर पाया।
फेरों से पहले Ex BF से मिली दुल्हन
वीडियो में लड़की सिर से पैर तक दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी दिख रही है। कार में वो अपने दोस्त के साथ एक्स बॉयफ्रेंड को ढूंढते हुए निकली। Ex BF से कॉल पर बात करते हुए वो उसकी लोकेशन पर पहुंची। दुल्हन फाइनली उससे मिलती है और गले मिलकर टूट जाती है।
आखिरी मुलाकात में गले लग रो पड़ी
इस दौरान कार में बैठा उसका दोस्त बताता है कि दो घंटे बचे हैं इस लड़की के फेरे शुरू होने में। यह आखिरी बार अपने एक्स से मिलने आई है। वो बताता है कि ये लड़की उसकी दोस्त श्रेया है। इसने उससे बहुत रिक्वेस्ट की कि एक आखिरी बार मुलाकात करा दे। उसने बताया कि लड़की परिवार वालों के दबाव में शादी कर रही है। ये है सच्ची मोहब्बत, जो मुकम्मल नहीं हो पाई। इतने में दुल्हन अपने Ex BF से जल्दी से बातचीत कर, उसे गले लगाने के बाद दौड़कर वापस आ जाती है। इस दौरान उसकी आंखें नम होती है।
Advertisement
वीडियो को मिले 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज
इस वीडियो को @chalte_phirte098 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक महज 24 घंटे से भी कम समय में 3 करोड़ 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले यूजर्स?
वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। अधिकतर यूजर्स ने वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे दूल्हे की चिंता हो रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये स्क्रिप्टेड है।' एक और यूजर ने लिखा,'ये वीडियो दूल्हा देख लेगा, चिंता मत करो।' एक अन्य ने लिखा, 'मुझे पता नहीं क्यों ये स्क्रिप्टेड लग रहा है।' एक और ने लिखा, 'क्या लगता है ये रील फैमिली नहीं देख रही होगी। भाई स्क्रिप्टेड है पक्का।'