VIRAL VIDEO: अचानक आई ट्रेन, मौत सामने देख मां ने नहीं हारी हिम्मत... कलेजे के टुकड़े के लिए बन गई लोहे की दीवार और फिर...

यह दृश्य किसी भी मां के कलेजे को कंपा देने के लिए काफ़ी है। रेलवे प्लेटफ़ॉर्म और पटरी से धड़धड़ाती गुजरती हुई ट्रेन के बीच की बेहद संकरी जगह में कुछ मासूम बच्चे दीवार से बिल्कुल सटे खड़े थे। वे सहमे हुए थे और मौत के इस भयानक खतरे के बीच पूरी तरह असहाय नजर आ रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रेलवे प्लेटफॉर्म के बिल्कुल करीब बनी संकरी जगह पर एक परिवार के ऊपर से मौत छूकर निकल गई। चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाने के लिए एक मां जिस तरह ढाल बनकर खड़ी हुई, उसने इंटरनेट पर लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर मजबूर भी। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रेन और दीवार के बीच फंसी जिंदगियां

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म और गुजरती ट्रेन के बीच बनी बेहद संकरी जगह पर खड़ी है। सामने से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर रही थी और किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। अपनी जान की परवाह न करते हुए मां दीवार से सटकर खड़े बच्चों के ऊपर झुक गई, ताकि ट्रेन का कोई भी हिस्सा बच्चों को न छुए। ट्रेन इतनी करीब से निकली कि ऐसा लगा जैसे वह माँ के शरीर को छूती हुई गुजर रही हो। उस वक्त प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग डर के मारे चीख पड़े।

इंसानी ढाल बनकर बचाई जान

ट्रेन के गुजर जाने के बाद माँ और बच्चे सुरक्षित खड़े हुए, जिसके बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। राहत की बात यह रही कि इतना बड़ा खतरा होने के बावजूद पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। इस फुटेज को X ट्विटर पर 'भारत माता के सेवक' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जहां मां की तुलना एक 'ह्यूमन शील्ड' से की गई।

सराहना के साथ उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। अधिकांश लोग मां की हिम्मत और मातृत्व की तारीफ कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि यह माता-पिता की प्रवृत्ति है कि वे अपनी जान देकर भी बच्चों को बचाते हैं। वहीं दूसरी ओर, कई लोगों ने इस घटना पर सवाल भी खड़े किए हैं। यूजर्स का पूछना है कि आखिर वह परिवार उस जानलेवा और संकरी जगह तक पहुंचा कैसे? लोगों का तर्क है कि अपनी और बच्चों की जान को इतने बड़े जोखिम में डालना सरासर लापरवाही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - MahaRajyog 2026: 11 अगस्त को ग्रहों का महासंयोग...इन 6 राशियों को चमकेंगे भाग्य, व्यापारियों को होगा लाभ; समाज में मिलेगा  मान-सम्मान
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड