"दादा पूरी बनाओगे, तभी खाऊंगा...", नाती के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उठाया बेलन, रसोई में खूब बेली पूरी, Video Viral
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने नाती के साथ रसोई में पूरी बनाने का दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। नोती कहता है कि दादा पूरी बनाएंगे तभी वह खाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आटा बेलते, पूरी तलते और पोते के साथ हंसते दिखे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने छोटे नाती के साथ रसोई में पूरियां बना रहे हैं। वीडियो देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा।
वीडियो में मुख्यमंत्री अपनी रसोई में खड़े हैं। वे धारीदार पोलो टी-शर्ट पहने हुए हैं और पूरी बनाने में मगन हैं। उनके पास उनके नन्हे नाती बैठे हैं, जो तेलंगाना सीएम को अपने लिए पूरियां बनाते देख मुस्कुरा रहे हैं।
नाती प्यार से कहता है, “दादा… आप पूरी बनाओगे तभी मैं खाऊंगा।” मुख्यमंत्री हंसते हुए पूरी तल रहे हैं। बेलन से आटा बेल रहे हैं, तेल में पूरी डाल रहे हैं। बच्चा उन्हें ध्यान से देख रहा है, कभी-कभी खुद भी आटे से खेल रहा है। पूरा माहौल खुशी और प्यार से भरा हुआ है।
यह पल क्यों खास है?
रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं। उनका दिन बहुत व्यस्त रहता है। सरकारी काम, जनसभाएं, मीटिंग्स, यात्राएं और राज्य की जिम्मेदारियां। इतनी व्यस्तता के बावजूद वे अपने नाती के लिए समय निकालते हैं और उसके साथ पूरियां बनाते हैं। यह छोटा सा पल बताता है कि असली खुशी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए इन साधारण पलों में होती है।
Advertisement
ये मीठी यादें इंसान को अंदर से मजबूत बनाती हैं। चाहे कितनी भी व्यस्तता हो, परिवार को प्राथमिकता देना उनकी सोच और संतुलन को दर्शाता है। मुख्यमंत्री का यह पल हमें याद दिलाता है कि जीवन की असली खुशी छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती है।
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को फिर लगा बड़ा झटका, सुखेंदु शेखर, सुष्मिता देव समेत 3 पूर्व TMC सांसद BJP में हुए शामिल