VIRAL VIDEO: नींद में सो रही थी महिला, तभी निगल गई जिंदा सांप; अफरा-तफरी के बाद पहुंची अस्पताल फिर क्या हुआ?
रात को सोते समय एक महिला के मुंह में सांप घुस गया। महिला इतनी गहरी नींद में थी कि उसे एहसास नहीं हुआ। फिर आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। फिर जो हुआ वो VIDEO में देखें
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

कभी-कभी हमारे आस-पास ऐसी हैरान कर देने वाली घटना हो जाती है, जिसे सुनकर और देखकर जहन में एक ही सवाल आता है। क्या ये सच में संभव है? ऐसा ही हैरान देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के मुंह में सांप घुसने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इतनी ही नहीं डॉक्टरों ने महिला के मुंह से सांप को बाहर निकाला है, जिसका वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि रात को सोते समय एक महिला के मुंह में सांप घुस गया। महिला इतनी गहरी नींद में थी कि उसे एहसास नहीं हुआ। फिर सांप महिला के गले से नीचे उतर गया। जब महिला को दर्द हुआ, तो उसके परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले कर गए। पहले तो डॉक्टर भी पूरी वाक्या सुनकर चौंक गए। फिर काफी मशक्कत के बाद उसके शरीर से सांप को निकाला।
डॉक्टरों की टीम द्वारा महिला के मुंह से सांप को निकालते हुए वीडिया सामने आया है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि सांप महिला के गले तक उतर गया था, जिसे डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। वीडियो देखकर यकीन नहीं हो रहा कि यह संभव है, मगर डॉक्टरों ने इसे संभव कर दिखाया।
सोते समय महिला के मुंह में घुसा सांप
सोशल मीडिया पर @arojinle1 के एक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किए गए है। इसके बाद वीडियो तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने इसे पर लाइक और कमेंट कर चुके हैं। हालांकि, वीडियो में घटना की जगह या तारीख का जिक्र नहीं है। महिला का हालत अब कैसी है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं हैं।
Advertisement
वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वहीं, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो गए। ऐसा कैसे हो सकता है?” एक अन्य यूजर ने कहा, “डॉक्टरों का साहस काबिल-ए-तारीफ है, जिन्होंने बिना डरे महिला की जान बचाई।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “अगर यह वीडियो न होता, तो कोई इस घटना पर यकीन ही नहीं करता।” हालांकि, इस वायरल वीडियो की Republic Bharat पुष्टि नहीं करता है।