कुत्ते से बकैती करना इस आदमी को पड़ा भारी, गाड़ी के शीशे पर डॉग ने मारा पंजा, तो हलक में अटक गई सांस, देखें VIDEO

Viral Video: इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक आदमी दो केन कोर्सो नस्ल के कुत्तों को वॉक कराने निकला है। वो कुत्ते एक गाड़ी पर झपट्टा मार देते हैं।

Viral Video
Viral Video | Image: @HasnaZaruriHai/X

Viral Video: बहुत बार ऐसा होता है कि इंसान अपने मजे के लिए किसी जानवर को छेड़ देता है लेकिन जब वो ही जानवर उनपर हमला करता है तो उनके लिए मुसीबत बन जाती है। इसी को दिखाता एक वीडियो सामने आया है जिसमें गाड़ी में बैठे एक आदमी पर दो कुत्ते अचानक झपट्टा सा मार देते हैं।

इस वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है जिसे ढेड़ लाख करीब व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही कुत्तों के हमले को लेकर फिर से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो चुकी है।

कुत्ते को छेड़ना आदमी को पड़ा भारी

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक आदमी दो केन कोर्सो नस्ल के कुत्तों को वॉक कराने निकला है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे गाड़ी में बैठा एक आदमी उन कुत्तों को देखकर बोल भी रहा था कि उन्हें देख कोई भी डर जाएगा। आगे दिख रहा है कि कैसे वो आदमी उन दो कुत्तों को लेकर गाड़ी के पास रुक भी जाता है। जब गाड़ी में बैठा एक आदमी शीशा नीचे करता है और कुछ कहने लगता है, तब दोनों कुत्ते अचानक गाड़ी के शीशे पर पंजा मार देते हैं। 

गाड़ी में बैठे आदमी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। उसके बगल में बैठी एक महिला जोर-जोर से हंसने लगती है लेकिन उस बंदे के लिए जाहिर तौर पर ये काफी खौफनाक एक्सपीरियंस था जिसे वो जिंदगी भर याद रखेगा। 

Advertisement

वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में इन कुत्तों को पिटबुल बता दिया है। ऐसे में नेटिजंस कमेंट करते हुए उसे बता रहे हैं ये कुत्ते केन कोर्सो नस्ल के हैं। बहुत से लोग वीडियो देखकर सहम से गए हैं। एक ने लिखा- ‘कुत्ता लवर को कुत्ते की तरह मारो’। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘यह केन कोर्सो है, पिटबुल नहीं। पिटबुल से भी ज्यादा आक्रामक। एक मॉन्स्टर जैसा’। एक ने लिखा- ‘मुंह पर जाली क्यों नहीं लगा? अगर ये कुत्ते किसी को काट लें तो कौन जिम्मेदार होगा?’

ये भी पढ़ेंः इस पंजाबी मॉडल के प्यार में अर्शदीप सिंह, खूबसूरत वादियों में हाथ पकड़े घूमते दिखे, कैमरा देखते ही उड़ा चेहरे का रंग, VIDEO

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड