Shikha Verma Result: गणित में 100, फिजिक्स में 99...UP Board 12वीं में टॉप करने वाली शिखा शर्मा का मार्कशीट वायरल; सारे सब्जेक्ट में डिक्टेशन
Shikha Verma Topper UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के 12वीं के नतीजों ने इस बार प्रदेश को एक नई चमकती सितारा दी है। सीतापुर की होनहार छात्रा शिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.60% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिखा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बन गई है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Shikha Verma Topper UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हर साल की तरह इस बार भी बेटियों ने अपना परचम लहराया है। इस वर्ष यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। शिखा की इस सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
कौन हैं प्रदेश टॉपर शिखा वर्मा?
शिखा वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर, बिलौली बाजार, सीतापुर से पूरी की है। शिखा एक साधारण पृष्ठभूमि से आती हैं, लेकिन उनके सपनों की उड़ान बहुत ऊंची है। उनकी इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती।
गणित में हासिल किए 'परफेक्ट 100'
शिखा वर्मा की मार्कशीट इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके अंक देखकर हर कोई हैरान है। शिखा ने 500 में से कुल 488 अंक प्राप्त किए हैं, जो 97.60% के बराबर है। आपको बता दें, हिंदी में 97 अंक, अंग्रेजी में 95 अंक, गणित में 100 अंक, भोतिक विज्ञान में 99 अंक, रसायन विज्ञान में 97 अंक। कुल मिलाकर 500 में से 488 अंक प्राप्त किए हैं।
नंदिनी और श्रेया ने भी मारी बाजी
शिखा वर्मा के बाद प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे स्थान पर बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा रही हैं। इन दोनों ही छात्राओं ने 97.20% अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। वहीं, मेरिट लिस्ट में अगला नाम सुरभि यादव और पूजा पाल का है, जिन्होंने 97.00% अंकों के साथ टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है। यह परिणाम दर्शाते हैं कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।