अपडेटेड 29 May 2025 at 16:02 IST
VIRAL VIDEO: ड्राइवर ने दरियादिली से जीता दिल, चिलचिलाती धूप में प्यास से तड़प रहा था ऊंट, ट्रक रोका और फिर यूं बुझाई प्यास
VIRAL VIDEO: भीषण गर्मी का कहर चारों तरफ देखने मिल रहा है। मई को महीने में ही जुलाई वाली उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इंसान तो इंसान जानवर भी गर्मी से बेहाल हैं। उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। वहीं रेगिस्तानी इलाकों में तो गर्मी ने और ही कहर बरपा रखा है। राजस्थान में तो पारा 46 डिग्री के पार जाने लगा, जिसने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

VIRAL VIDEO: भीषण गर्मी का कहर चारों तरफ देखने मिल रहा है। मई को महीने में ही जुलाई वाली उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इंसान तो इंसान जानवर भी गर्मी से बेहाल हैं। उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। वहीं रेगिस्तानी इलाकों में तो इसने और ही कहर बरपा रखा है। राजस्थान में तो पारा 46 डिग्री के पार जाने लगा, जिसने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
राजस्थान की भीषण गर्मी के बीच एक सुकून देने वाली वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि मानवता आज भी जिंदा है। दरअसल, राजस्थान में दोपहर के समय एक सड़क के किनारे ऊंच प्यास से तड़प रहा है। दूर-दूर न कोई गांव और न ही कोई इंसान नजर आ रहा है। ऐसी चिलचिलाती धूप में पानी का तो नामो-निशान तक नहीं है। सड़क के किनारे प्यासा ऊंट बेबस होकर वहीं लेट गया।
प्यास से तड़प रहे ऊंट को पिलाया पानी
इसी बीच एक ट्रक ड्राइवर वहां से निकला और उसने सड़क किनारे ऊंट को प्यास से तड़पता देखा। ऊंट को देखकर उसने अपना ट्रक रोका और पानी की बोतल लेकर ऊंट के पास पहुंचा। उसने ऊंट को बोतल से पानी पिलाया। पानी पीते ही ऊंट के चेहरे पर सुकून का भाव देखने को मिला। वैसे तो एक बोतल पानी ऊंट के लिए कुछ मायने नहीं रखता लेकिन डूबते को तिनते का सहारा होता है, इस भीषण गर्मी में प्यास से तड़प रहे ऊंट के लिए वो पानी किसी अमृत से कम नहीं था।
Advertisement
कई हफ्तों तक बिना पानी के रह सकते हैं ऊंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊंटों को प्रतिदिन 20-30 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन रेगिस्तान में रहने के कारण वे कई सप्ताह तक बिना पानी पिए रह सकते हैं। अगर ऊंट को कई सप्ताह तक पानी न मिले तो फिर वे एकसाथ 75- से 145 लीटर तक पानी एक साथ पी सकते हैं। मौसम और परिस्थिति के अनुसार ऊंटों की पानी की आवश्यकता अगल-अलग होती है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 29 May 2025 at 16:00 IST