अपडेटेड 5 February 2026 at 12:38 IST

मैं कोल्हापुर से आई हूं… डांस करने स्टेज पर पहुंचीं बच्चियां, धुआं देख डरकर भागीं, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: एक बड़ा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो छोटी बच्चियों को स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में अपने डांस परफॉर्मेंस को बीच में ही छोड़ते देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: @heyjivan_/instagram

Viral Video: छोटे बच्चों की मायूमियत दिल जीत लेती है। ऐसी ही दो मासूम बच्चियों का एक बड़ा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में दो छोटी बच्चियों को स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देते देखा जा सकता है। हालांकि, स्टेज पर धुआं देखकर वो डर जाती हैं।

ये वीडियो सोलापुर के सक्सेस विंग्स प्रीस्कूल का है जहां एनुअव गैदरिंग सेलिब्रेशन के लिए बच्चों ने तरह-तरह के परफॉर्मेंस तैयार किए हैं और अपने बच्चों को चीयर करने के लिए उनके पैरेंट्स भी इवेंट में शामिल हुए हैं। 

स्टेज पर धुआं देख डरकर भागीं बच्चियां

इस वीडियो को heyjivan_ नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है जिसे अब तक करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में दो प्रीस्कूल की बच्चियां ट्रेडिशनल मराठी ड्रेस में सजे संवरे नजर आ रही हैं। वो मशहूर गाने ‘मैं कोल्हापुर से आई हूं’ पर लावणी करने के लिए स्टेज पर अपनी-अपनी पॉजिशन पर खड़ी थीं। जैसे ही गाना शुरू होता है, पीछे से स्टेज पर धुआं आने लगता है जिसे देख पहली बच्ची डरकर वहां से भाग जाती है, तो दूसरी बच्ची रोना शुरू कर देती है।

रोती बच्ची को संभालने के लिए टीचर या उसके पैरेंट्स आगे आ जाते हैं लेकिन बच्ची रो ही रही थी। वही बैकग्राउंड में गाना बज रहा होता है। बच्चियां स्टेज से उतर जाती हैं। इसे शेयर करते हुए इंस्टा यूजर ने वीडियो पर लिखा है- ‘भाई ये सब प्रैक्टिस के समय भी लगाया करो’।

Advertisement

बच्चियों ने फ्लॉर पर दिया डांस परफॉर्मेंस

इस यूजर ने बाद में एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दोनों बच्चियां अपना डांस परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं। वो इस बार स्टेज पर नहीं, बल्कि कार्पेट पर डांस कर रही थीं। अब ये दोनों वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं और लोग बच्चियों की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'मेहंदी लगाके रखना...' गाने पर दुल्हन ने किया डांस, दूल्हे की एंट्री ने चुरा ली लाइमलाइट; Mehndi फंक्शन का VIDEO VIRAL

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 12:38 IST