अपडेटेड 31 May 2025 at 08:44 IST

अंगूठी ढूंढने की रस्म में भिड़े दूल्हा-दुल्हन, लड़की की ताकत देख उड़े सबके होश; VIDEO देख लोग बोले- डरा हुआ है पूरा ससुराल

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर अंगूठी की रस्म का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हा और दूल्हन के बीच जबरदस्त भिड़त हो रही है। वीडियो देख आप भी कहेंगे कि यह रस्म हो रही है या फिर कुश्ती का अखाड़ा है।

Follow : Google News Icon  
Wedding Viral Video
Wedding Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: जूता चुराने से लेकर दूल्हे की नाक खींचने तक... भारतीय शादियों में कई अनोखी और मजेदार रस्में होती हैं। इनमें से एक होती है शादी के बाद अंगूठी ढूंढने की रस्म। शादी के बाद जब नई दुल्हन घर आती हैं तो लड़के और लड़की के बीच अंगूठी ढूंढने की रस्म की जाती है। इसको लेकर कहा जाता है कि जिसके हाथ अंगूठी लगी, उसकी ही घर में चलती है। वैसे तो अंगूठी ढूंढने की इस रस्म में अक्सर दूल्हा-दुल्हन के बीच मीठी नोकझोंक हो जाती है, लेकिन कई बार यह लड़ाई का अखांड़ा भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है, जिसमें अंगूठी ढूंढने की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह से रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन आपस उलझ जाते हैं। देखते ही देखते दोनों रौद्र रूप ले लेते हैं। अंत में दुल्हन बाजी पलटकर हर किसी के होश उड़ा देती है। वायरल वीडियो पर कई लोग मजे ले रहे हैं, तो कुछ हैरान भी हो गए।

रस्म में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई भिड़ंत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में नई दुल्हन के आने से किस तरह से खुशियों का माहौल हैं। शादी के बाद की रस्में चल रही होती हैं। इस दौरान आती है अंगूठी ढूंढने की रस्म की बारी। जैसे ही यह रस्म शुरू होती है दूल्हा-दुल्हन भिड़ जाते हैं। अंगूठी को लेकर दोनों छीनाझपटी करने लगते हैं। वीडियो में बार-बार दूल्हे को अंगूठी छीनने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वहीं दुल्हन भी पीछे नहीं हटती।

वीडियो देख हंसी से लोटपोट हुए लोग

एक पल को तो इन्हें देख ऐसा भी लग रहा है जैसे मानो वो मारपीट पर उतर आए हो। रस्म के दौरान दोनों के बीच हो रही छीनाछपटी देख वहां मौजूद हर कोई हंसने लगता है। वहीं, इस वीडियो को देख हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो रहा है।

Advertisement

वायरल वीडियो को khushiphotostudiobarjal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अबतक करीब 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया। वीडियो पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पूरा ससुराल समाज डरा हुआ है।" दूसरे यूजर ने कहा, "ये कहां का दंगल है भाई।" एक और यूजर ने कहा, "भाई ने तो बड़ा जोखिम ले लिया है।" 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Viral: सिर से पांव तक छिपकलियों से लिपटा दिखा शख्स, VIDEO देख डर से लोगों का कांप गया कलेजा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 31 May 2025 at 08:44 IST