VIRAL: धुरंधर के FA9LA गाने पर 'असली बलूचों' का धमाका, डांस मूव्स ने नेटिजंस को किया इंप्रेस; VIDEO
Viral Video: धुरंधर की फिल्म में अक्षय खन्ना का गाना FA9LA छाया हुआ है, जिस पर ढेरो लोग वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इस बीच अब इस गाने पर असली बलूचों के डांस का भी एक वीडियो वायरल हुआ है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Balochi Men Dance Video on Dhurandhar Song FA9LA: 'धुरंधर' में बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने तो अपनी दमदार एक्टिंग से गर्दा उड़ाया ही। FA9LA गाने पर एक्टर के अपने डांस मूव्स से सबसे ज्यादा धूम मचाई है। ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं, जो खूब वायरल भी हो रही है। इस बीच अब FA9LA गाने पर असली बलूचों के डांस का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
वायरल वीडियो में कुछ लोगों को तालियों के साथ कंधे हिलाते हुए डांस करते देखा जा सकता है। मूव्स अक्षय खन्ना से थोड़े अलग जरूर है, लेकिन तब भी उनके डांस, एनर्जी ने लोगों को इंप्रेस कर दिया।
बलूचों के डांस का वीडियो वायरल
वीडियो को कुछ लोगों को थिरकते हुए देखा जा सकता है। गाने की बीट और डांस स्टेप्स इतने अच्छे से मेल खाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में FA9LA गाना बज रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये FA9LA गाने पर असली बलूचों ने डांस का वीडियो है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में मौजूद लोग FA9LA गाने पर ही डांस कर रहे थे या फिर गाना बाद में एडिट किया गया। FA9LA गाने पर असली बलूचों के डांस का ये वीडियो बताकर खूब शेयर किया जा रहा है। और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
क्यों इतना हिट हो रहा FA9LA गाना
FA9LA गाना बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची (Flipperachi) ने गाया है। फ्लिपराची का असली नाम हुसाम असीम है। उन्होंने इस गाने को सिर्फ गाया ही नहीं, बल्कि लिखा और कंपोज भी खुद ही किया है। यह एक अरबी गाना है, जिसकी धुन और एनर्जी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है। गाने में अक्षय खन्ना का यह अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है। उनके एक्सप्रेशन्स और बॉडी लैंग्वेज गाने के मतलब को और मजबूत बना रहे हैं।
Advertisement
सुपरहिट बन गया गाना
दिलचस्प बात यह है कि FA9LA कोई नया गाना नहीं है। यह गाना फ्लिपराची के यूट्यूब चैनल पर साल 2024 में ही अपलोड किया गया था। उस वक्त यह गाना खास चर्चा में नहीं आया और यूट्यूब पर ऐसे ही पड़ा रहा, लेकिन जैसे ही इसे फिल्म ‘धुरंधर’ में शामिल किया गया, तो यह देखते ही देखते सुपरहिट बन गया।