VIRAL VIDEO: RCB की जीत पर फैंस ने उतारे कपड़े, पुलिस वाले के सामने नागिन डांस... कैसा था नजारा? इंटरनेट पर छाया फैंस का मजेदार जश्न

RCB Fan Celebration Video: विराट कोहली की बदौलत मिली RCB की इस ऐतिहासिक जीत ने फैंस को जश्न मनाने का ऐसा मौका दिया है, जिसके मजेदार और थोड़े 'अजीब' वीडियो इंटरनेट पर मीम मटेरियल बनकर छाए हुए हैं।

rcb-fan-naagin-dance-police-ipl-2026-gt vs rcb final match crazy celebration funny video viral
RCB फैन फनी वीडियो | Image: X

RCB Fan Crazy Celebration Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के दम पर मिली इस शानदार जीत के बाद, सोशल मीडिया पर फैंस के जश्न के कई मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो मैसूर की सड़कों से सामने आया है, जिसने पूरे इंटरनेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

पुलिस वाले के सामने शुरू कर दिया 'नागिन डांस'

मैसूर की सड़कों पर जश्न मनाते फैंस का जो वीडियो सामने आया है, वह बेहद हैरान करने वाला और मजेदार है। वीडियो में एक फैन जीत की खुशी में इतना बेकाबू हो गया कि उसने अपने कपड़े उतार दिए और बीच सड़क पर नाचने लगा। यह शख्स ड्यूटी कर रहे एक पुलिस वाले के ठीक सामने जाकर फुल एनर्जी में 'नागिन डांस' करने लगा। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह फैन पुलिस की मौजूदगी को ही किसी कॉन्सर्ट की स्टेज मान बैठा हो। स्कूटरों और भारी भीड़ के बीच चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और हुड़दंग को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

वायरल वीडियो और 'क्रेजी' जश्न

इसी जश्न से जुड़ा एक और 12 सेकंड का वीडियो एक मीम पेज ने शेयर किया है। रात के समय रिकॉर्ड किए गए इस क्लिप में एक लड़का लाइट कलर की शर्ट पहने हुए पागलों की तरह नाच रहा है, जोर-जोर से चिल्ला रहा है और हवा में मुक्के उछालकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। पास में खड़ी गाड़ियों के पास मौजूद उसके दोस्त इस अजीबोगरीब एनर्जी को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में भी इस 'क्रेजी' और बेकाबू जश्न पर हैरानी जताई गई है।

इंटरनेट की जनता का रिएक्शन

इंतजार के बाद मिली सफलताओं ने RCB फैंस के जुनून को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स इस ओवर-द-टॉप 'नागिन डांस' और पुलिस के लाठी वाले रिस्पॉन्स पर लोटपोट हो रहे हैं। लोग मजाक में इसे "RCB वायरस" का नाम दे रहे हैं।
वहीं, कुछ लोग हद से ज्यादा पागलपन दिखाने और मोहल्ले में शोर-शराबा करके शांति भंग करने के लिए इन फैंस की आलोचना भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि जश्न मनाने का एक दायरा होना चाहिए। 

Advertisement

विराट कोहली की बदौलत मिली RCB की इस ऐतिहासिक जीत ने फैंस को जश्न मनाने का ऐसा मौका दिया है, जिसके मजेदार और थोड़े 'अजीब' वीडियो इंटरनेट पर मीम मटेरियल बनकर छाए हुए हैं।

यह जरूर पढ़ें: Virat-Anushka: हाथों में IPL ट्रॉफी और माथे पर अनुष्का की KISS, 'किंग कोहली' की इस तस्वीर ने जीता दिल; फैंस बोले- 'काम कर गया लेडी लक'

Advertisement
Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड