Ranu Mondal: गंदे कपड़े, चेहरे पर दर्द... रानू मंडल का ये रूप देख लगेगा झटका, 'वीर जारा' का गाना 'तेरे लिए', गाते ही हो गया VIDEO VIRAL

रानू मंडल का हालिया वीडियो सामने आया है जिसमें वो 'वीर जारा' का गाना 'तेरे लिए' गाती नजर आ रही है। इस बार उनकी आवाज से ज्यादा उनके हालात ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

Follow : Google News Icon  
Ranu Mondal
Ranu Mondal | Image: Instagram

Ranu Mondal: रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का एक गाना गाकर रातोंरात वायरल हो गई थी। रानू मंडल को खूब नाम और शोहरत मिली। लेकिन कुछ समय बाद ही इनकी लोकप्रियता कम होने लगी और वो सीधे अर्श से फर्श पर आ गई। खैर, रानू मंडल का एक हालिया वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरती नजर आ रही है।

वीडियो में रानू मंडल फिल्म 'वीर जारा' का गाना 'तेरे लिए' गा रही हैं। उनकी आवाज आज भी सीधे दिल में उतर रही है।

रानू मंडल ने सुनाया 'वीर जारा' का गाना 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कंटेंट क्रिएटर शाहरुख खान की मिमिक्री करता है। इसके बाद वो रानू मंडल 'वीर जारा' का गाना सुनाने की गुजारिश करता है। रानू मंडल अपनी मीठी सी आवाज में 'तेरे लिए' गाना गाती हैं। हालांकि इस दौरान रानू का हाल देखकर हर कोई चौंक रहा है।

हालात देख क्या बोले यूजर्स?

रानू अजीबो गरीब कपड़े पहने नजर आ रही हैं। उनकी इस पहनावे और रहन-सहन ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'वेरी गुड। इन्हें एक बार फिर गाने के लिए फिल्मी दुनिया में मौका मिलना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रानू मंडल कहां रहती हैं?' एक और ने लिखा, 'आज भी रानू मंडल की आवाज उतनी ही सुरीली है।'

Advertisement

जब रातों रात चमक गई थी किस्मत

बता दें कि 'एक प्यार का नगमा है' गाकर वायरल हुईं रानू मंडल की आवाज सुनकर पूरा देश फिदा हो गया था। इसके बाद उन्हें रियलिटी शोज में बुलाया जाने लगा। फिर उन्हें हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में भी गाने का मौका मिला।

फेम पाने का बाद रानू मंडल के व्यवहार में तेजी से बदलाव आया। उनके बदले बर्ताव के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वो फैंस पर भड़कती और गलत तरीके से पेश आती दिखाई दीं। इसके बाद उनकी खूब भद पिटी। धीरे-धीरे वो सभी की नजरों से ओझल होती चली गईं। अब कई बार उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जिनमें वो कंटेंट क्रिएटर्स के साथ नजर आ जाती हैं। हालांकि उनके हालात दयनीय नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कटे-फटे नहीं, इस बार दिल वाली ड्रेस में दिखी उर्फी जावेद, वैलेंटाइन डे से पहले यूं बटोरी लाइमलाइट- VIDEO
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड