इलाज के दौरान 'मकड़ी' की तरह दीवार पर चढ़ने लगी 14 साल की बच्ची, खौफनाक आवाजों से दहला पूरा अस्पताल; VIDEO वायरल
Viral Video: राजस्थान के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 14 साल की एक बच्ची मकड़ी की तरह दिवार पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। इसे देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई और चीख- पुकार मचने लगी।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: राजस्थान के रावतभाटा के एक सरकारी अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वहां से एक दिल दहला देना वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक 14 साल की उम्र की लड़की के असामान्य व्यवहार ने पूरे वार्ड में दहशत का माहौल बना दिया। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद मरीज और कर्मचारी बुरी तरह घबरा गए और कुछ मरीज डर के कारण अस्पताल छोड़कर भी चले गए। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की को एक रहस्यमयी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अचानक उसके व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। बताया जा रहा है कि वह दीवारों पर चढ़ने लगी और जोर-जोर से अजीब आवाजें निकालने लगी, जिससे वहां मौजूद लोग डर गए और अस्पताल छोड़कर भागने लगे। वहां मौजूद कई लोगों ने इस घटना को बेहद भयानक बताया और इसे किसी हॉरर फिल्म जैसा अनुभव बता रहे हैं। कुछ ही समय में अस्पताल के अंदर और बाहर इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं।
सोशल मीडिया से बढ़ी अफवाहें
इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो और रिपोर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे, जिससे लोगों में डर और बढ़ गया है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी पर विश्वास न करें और अफवाहों से दूर रहें।
डॉक्टरों का क्या कहा है
अस्पताल के कर्मचारी लड़की को संभालने और बाकी के मरीजों को सुरक्षित रखने में जुट गए। डॉक्टरों के अनुसार, लड़की के व्यवहार के पीछे की वजह जानने के लिए जांच और परीक्षण किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार ऐसी घटनाएं अलौकिक लग सकती हैं, लेकिन इनके पीछे चिकित्सीय या मानसिक कारण होते हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक, तंत्रिका संबंधी समस्याएं, अत्यधिक तनाव, गंभीर संक्रमण और मानसिक विकार किशोरों में अचानक व्यवहार परिवर्तन का कारण बन सकते हैं। ऐसे मामलों में मरीजों में भ्रम, बेचैनी और शारीरिक असामान्यता जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
Advertisement
प्रशासन ने की अपील
अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि लड़की का इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस तरह की घटनाओं को सनसनीखेज न बनाएं, क्योंकि इससे मरीज और उसके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।