लाइव परफॉर्मेंस, अचानक शोर और फिर... सिंगर दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्टेज पर चढ़ा खालिस्तान समर्थक तो हुआ बवाल, VIDEO

शुक्रवार को ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के एक लाइव शो के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक प्रो-खालिस्तान प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर चढ़ गया। इस अचानक हुई घटना से शो में मौजूद हजारों फैंस हैरान रह गए और कुछ ही पलों में वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

pro-khalistani-protester-diljit-dosanjh-concert-stage-in-san-francisco-arrested-video-viral
pro-khalistani-protester-diljit-dosanjh-concert-stage-in-san-francisco-arrested-video-viral | Image: Instagram

पंजाबी रॉकस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा वर्ल्ड टूर 2026' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला वाकया सामने आया। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक प्रो-खालिस्तान प्रदर्शनकारी हाथ में झंडा लिए स्टेज पर चढ़ गया, जिससे वहां मौजूद दर्शकों और सिक्योरिटी के बीच हड़कंप मच गया।

कैसे और कब हुई यह घटना?

यह घटना शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में दिलजीत के लाइव शो के दौरान हुई। दिलजीत जब अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक खालिस्तान-समर्थक प्रदर्शनकारी हाथ में झंडा लिए सीधे स्टेज पर जा पहुंचा। इस घटना से कुछ पलों के लिए वहां तनाव का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। हालांकि, सिक्योरिटी टीम और पुलिस ने बिना वक्त गंवाए तुरंत एक्शन लिया। उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।

दिलजीत का 'शो मस्ट गो ऑन' एटीट्यूड

इतने बड़े व्यवधान के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने अपना आपा नहीं खोया और न ही शो को रुकने दिया। जैसे ही पुलिस ने उस उपद्रवी को स्टेज से हटाकर गिरफ्तार किया, दिलजीत ने बिना रुके दोबारा माइक संभाल लिया। उन्होंने अपने पूरे जोश और डांस के साथ परफॉर्मेंस जारी रखी और दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने मंच से एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका संगीत लोगों को जोड़ने और मनोरंजन करने के लिए है, न कि किसी विवाद के लिए।

पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां

दरअसल, यह कोई इकलौती घटना नहीं है। दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ समय से कट्टरपंथी समूहों के निशाने पर हैं। 'सिख्स फॉर जस्टिस' (SFJ) जैसे संगठनों ने सोशल मीडिया पर दिलजीत के मेनस्ट्रीम इंडियन मीडिया और नेशनल प्लेटफॉर्म्स पर दिखने का विरोध किया था और उन्हें धमकियां भी दी थीं। दिलजीत ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो भी उनके फैंस को परेशान करेगा, उसे स्थानीय प्रशासन की मदद से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Advertisement

यह घटना तब हुई जब दिलजीत का नॉर्थ अमेरिका टूर अपने अंतिम पर था। तमाम बाधाओं और विवादों के बावजूद, 20 और 21 जून 2026 को सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में इस टूर का आखिरी शो बेहद कामयाबी के साथ पूरा हुआ। जहां फैंस  ने दिलजीत पर जमकर प्यार लुटाया।

ये भी पढ़ें - 'औरतें मर्दों से सिर्फ पैसे चाहती हैं...' शो में ऑडियंस की इस बात पर आलिया भट्ट ने जताई आपत्ति, लोग कर रहे तारीफ

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड